रोहतक में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते

..… चली है और उसका लाभ और जनता में उससे सरकार के प्रति विश्वसनीयता बहुत स्पष्ट देखने में मिलती है | हाल ही में चुनाव में जो बहुत बड़ी मात्रा में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला, उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय 80% से ज्यादा 325 सीटें 403 में से भाजपा ने जीतीं | उत्तराखंड में भी 80% की लगभग 58 सीटें, 80% से ज्यादा ही, 70 में से जीतीं, 4 सरकारें भाजपा ने बनाई 5 में से | और यह दर्शाता है कि नोटबंदी का जो फैसला और जो काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रधानमंत्री जी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिस प्रकार से विकास घर घर तक देशभर में पहुंचा है और विकास की लहर लगातार आगे बढती जा रही है, जो अलग अलग योजनाएँ केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने जनता के समक्ष रखी है फिर चाहे वह उज्ज्वला योजना हो जिससे हर गरीब के घर में मुफ्त LPG का connection दिया जा रहा है, चाहे वह उजाला योजना हो जिससे LED bulb से जनता का देशभर में लगभग 40,000 करोड़ का बिजली का बिल में बचत होगी, चाहे वह स्वास्थ्य की सेवाओं में सुधार नयी health policy के माध्यम से हो, चाहे कौशल विकास का कार्य जो तेज़ी से देश में बढ़ रहा है उसका लाभ हो, चाहे GST के माध्यम से पूरा देश एक market और एक tax से लाभान्वित हो जिससे भ्रष्टाचार-मुक्त tax की भी व्यवस्था देश में आ सके |

पहली जुलाई से GST आने जा रही है और उससे इतना देश में लाभ होगा, कीमतें कम होंगी, भ्रष्टाचार कम होगा, आगे चलके tax के rates कम होने की संभावना बनेगी, जो आज check posts पे और सड़कों पे जो व्यवस्था रहती है जिससे भ्रष्टाचार भी बढ़ता है, प्रदूषण भी बढ़ता है, सड़कों पर ट्रकों के ट्रक लाइनों में खड़े रहते हैं उन सब में परिवर्तन लाने का जो लाभ GST से मिलेगा | जिस प्रकार से भीम app से पूरे देश को digital technology और digital payment से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री जी ने तेज़ी से किया है, जिस प्रकार से digital world, internet से पूरा देश लाभान्वित हो | आपको पता नहीं जानकारी है कि नहीं optic fiber जिससे internet गाँव गाँव तक पहुँचता है उसका जो जाल तेज़ी से फैलाया जा रहा है, 2014 में मात्र 300-350 km optical fiber cable लगा था, आज लगभग सवा लाख किलोमीटर optical fiber cable लग चुका है, मात्र 3 वर्ष में | LED bulb जो 6 लाख bulb साल में बिकते थे आज 2 ही वर्ष में सरकारी योजना से 23 करोड़ bulb और निजी sale से लगभग 27 करोड़, यानी देश में 50 करोड़ LED bulb सस्ते दरों में जनता को मिल चुके हैं | आज पूरे देश में कोयले की कोई कमी नहीं है, बिजली पर्याप्त है शत-प्रतिशत पूरे देश में चौबीस घंटे बिजली देने के लिए |

तो जो एक देश shortages और black market से चलता था अन्य अन्य क्षेत्रों में वह आज देश स्वावलंबी होते जा रहा है, भ्रष्ट्राचार-मुक्त होते जा रहा है | और आज सुबह तो मैंने जब बिजली विभाग की review की उसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किये जिसकी जानकारी मैंने पत्रकार बंधुओं को सुबह दी थी, खासतौर पर  और ज्यादा तेज़ गति से बिजली हर घर तक पहुंचे, smart meter हर घर में लगें जिससे कोई भी lineman किसी को गलत बिल या किसी से तंग न कर सके | साथ दिन के अन्दर बिजली का connection सुनिश्चित हो जाये, व्यक्ति को कोई agent के पास या किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़े, 3500 जो Common Service Centre आज चल रहे हैं हरियाणा में उसमें किधर भी जाके एक internet पे अपनी application load करवा सके और 7 दिन के अन्दर पहली जुलाई के बाद बिजली का connection तुरंत हर एक को मिले गरीब को, अमीर को, सबको, कोई industry उद्योग लगाना चाहे, कोई दुकान पे चाहिए, सबको 7 दिन में connection मिले, बिना कोई भ्रष्ट्राचार के | गरीबों को निःशुल्क मिले, जो BPL के ऊपर हैं उनको भी तुरंत कोई पैसा न देना पड़े और किश्तों में उनसे भी पैसा ले के लेकिन बिजली connection तुरंत मिल जाये, smart meter भी लग जाये तुरंत और घर के बाहर लगे जिससे उसकी reading सीधा computer में जाये आपके पास कोई linesman नहीं आएगा, कोई meter reader नहीं आएगा, यह सुनिश्चित किया जाये |

और मैं आपके माध्यम से हरियाणा की जनता को भी आवाहन करना चाहूँगा, आप भी हमारी मदद करिए एक भ्रष्ट्राचार-मुक्त प्रदेश और देश बनाने में | आखिर भ्रष्ट्राचार कोई देता है तभी कोई ले पाता है, मैंने आज अधिकारियों को भी कहा है कि किसी को इस ईमानदार व्यवस्था से काम करने में तकलीफ हो तो वह इस व्यवस्था से बाहर हो जाएँ | यह व्यवस्था ईमानदार चलेगी, पारदर्शिता से चलेगी, हर व्यक्ति के काम को हम mobile app द्वारा जनता तक पहुंचाएंगे और अगर किसी को कोई कठिनाई हो तो 1912 जो हमारा common Helpline Number है देशभर में, व्यक्ति 1912 पे complain करे, call भी निःशुल्क होगी, उस call का पैसा भी सरकार भरेगी | 1912 पे call निःशुल्क होगी और उसको call centre में दर्ज करके उसपे action taken report mobile द्वारा जनता तक पहुँचाया जाएगा, यह व्यवस्था हम आगे चलके बनाने जा रहे हैं |

ऊर्जा मित्र app मैंने कल ही launch किया है, उसमें हरियाणा के 58 लाख के 58 लाख जो उपभोक्ता हैं उनकी details जोड़ी जाएँगी और कभी बिजली नहीं पहुँचने वाली हो तो SMS द्वारा आपको जानकारी पहुँच जायेगी कि इस समय से इस समय इस कारण से आपको बिजली नहीं मिलेगी | किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी उनका अलग feeder है, जितना खेत में पानी देने के लिए चाहिए उतनी पर्याप्त बिजली दी जाएगी, और बिजली के दर मुझे बड़ी हर्ष होती है बताते हुए हरियाणा सरकार ने कम किये हैं गत दो वर्षों में | और यह शायद ही इतिहास में हुआ होगा कि बिजली के दर कम किये गए हों, और आगे चलके भी बिजली के दरों को नियंत्रण में रखा जा सकेगा अगर हम सब इस ईमानदार व्यवस्था से जुडें, अपने अपने घर में अच्छा smart meter लगाएँ जिसमें कोई गलत reading न हो सके | हम अपने बिजली के बिल भरें जिससे सब ईमानदारी की तरफ जाएँ और बिजली के rate भी कम हो सके |

आखिर आज आप diesel generator से अपना generator चलाते हैं, आप battery inverter की battery से चलाते हैं, battery का खर्चा, diesel का खर्चा बिजली के खर्चे से कई गुनाह ज्यादा है | मुझे जानकारी मिली आज उद्योग में सभी को चौबीस घंटे बिजली मिलती है जिससे लाखों रुपये का diesel खर्च होना कम हो गया है | ऐसे ही घरों में भी चौबीस घंटे बिजली मिले, हर विद्यार्थी को मिले, हर बुज़ुर्ग को पंखा और light और cooler का स्वाद मिल सके, ऐसी व्यवस्था हम बनाना चाहते हैं जिसमें आप सबके माध्यम से मैं दरख्वास्त करूँगा आप जनता तक यह message पहुंचाएं |

म्हारा गाँव – जगमग गाँव, जो मुख्यमंत्री जी की योजना है उससे पंचकुला और कई इलाकों में आज लोगों ने बिल भरना शुरू किया तो चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध है | मैं समझता हूँ रोहतक के कई ग्रामीण इलाके हैं जहाँ पे आज भी बिजली पूरी तरीके से नहीं जा पा रही है, और उसका एक मात्र कारण यह है कि line loss ज्यादा है, जैसे जैसे line loss कम करेगी, जैसे जैसे smart meter लगके लोग बिल भरेंगे, सुनिश्चित किया जायेगा कि चौबीस घंटे बिजली हर घर को मिले और खेतों में भी पर्याप्त बिजली मिले |

तो इसी प्रकार से तेज़ विकास और प्रगति के साथ पूरा प्रदेश जुड़े, भ्रष्टाचार-मुक्त हो और एक विकसित प्रदेश आगे चल के रोहतक भी भारतीय जनता पार्टी का खासदार सांसद चुनके भेजेगा, यह मेरा पूरा विश्वास है | भ्रष्ट्राचार-मुक्त यानी साथ साथ कांग्रेस-मुक्त और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से तेज़ विकास हरियाणा में और रोहतक में हो रहा है उसमें अगले चुनाव में भाजपा रोहतक में भी भाजपा का सांसद भेजके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को और बल देगी और अच्छा काम करने में शक्ति बढ़ाएगी |

बहुत बहुत धन्यवाद |

Q&A

Q: विधायक साहब ने और Chairman साहब ने यह कहा कि कार्यकर्ता निराश बहुत हैं, निराश इसलिए भी हैं क्योंकि जो पुरानी………….?
A: मुझे लगता है नेताओं को ही निराशा दिखती होगी, मुझे कोई भाजपा के कार्यकर्ता में निराशा नहीं दिखती |

Q: लेकिन 18 MLA ….. के सरकार के आपके नाराज़ हैं?
A: आपको दिखते होंगे मुझे तो ऐसा कोई नाराज़ नहीं दिखता | मुझे लगता है आपको तकलीफ दिखती होगी, हमारे कार्यकर्ता, हमारे विधायकों में और हमारे मंत्रियों में सब में उत्साह है, काम तेज़ी से विकास का हो रहा है | और अगर कोई एक दो व्यक्ति को इस व्यवस्था से परेशानी होती है तो व्यक्ति की दिक्कत होगी व्यवस्था की दिक्कत नहीं है | मुझे पूरा विश्वास है भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यकर्ता, कोई विधायक, कोई अपने लिए उपलब्धि हो उसके लिए काम नहीं करते हैं, हम सब सेवा भाव से भाजपा में जुड़ते हैं और आगे चलके भी हमारे सब कार्यकर्ता सेवा भाव से ही काम करेंगे |

Q: गोयल साहब आपने कहा कि एक प्रचंड बहुमत मिला आपको, 5 में से 4 राज्यों में आपने सरकार बनाई लेकिन जो विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि जो EVM machine है उनमें गड़बड़ी की, इसके बगैर तो हो नहीं सकता ?
A: वह विपक्ष के ही नेता अमरिंदर सिंह जी का आप बयान देख लीजिये, अभी अभी उनके पूर्व कानून मंत्री मोइली जी का बयान देख लीजिये | और वैसे तो फिर दीपेन्द्र हूडा जी को भी रिजाइन करके चले जाना चाहिए वह भी उसी EVM machine से जीत के आये हैं |

Q: सर by-poll result के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
A: मैंने अभी तक पूरी देखी नहीं है पर एक जानकारी मुझे मिली थी कि पश्चिम बंगाल का आप देख लीजिये, पश्चिम बंगाल में भाजपा काफी कमज़ोर मानी जाती थी | पश्चिम बंगाल में भी जहाँ हमारे पास 8% मत थे पिछले चुनाव में बढ़के 30% हुए, जनता तेज़ी से भाजपा के साथ जुड़ना चाहती है और मुझे पूरा विश्वास है, राजौरी गार्डन मुझे बताया गया कि हम जीत गए हैं, असम से भी हम by-poll…| देखिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो जनता के विकास, जनता के हित के कार्य किये, जिस प्रकार से काले धन और भ्रष्ट्राचार पे प्रहार किया है आज पूरा देश प्रधानमंत्री के पीछे है | हरियाणा की जनता ने मनोहर लाल खट्टर जी को पूर्ण बहुमत दे के मुख्यमंत्री बनाया है, हरियाणा की सरकार ने भी बहुत सारे विकास के काम ईमानदारी से किये हैं | मुझे पूरा विश्वास है आगे आने वाले दिनों में यह विकास के कार्यों का लाभ हर घर तक पहुंचेगा और इससे जो आशीर्वाद हमें देशभर में मिल रहा है यह और अधिक आगे चल के भाजपा को मिलता रहेगा |

Q: सर आप ऊर्जा मंत्री हैं, गर्मी में अक्सर बिजली की काफी कमी रहती है, यूपी में जैसे यूपी सरकार ने कहा कि चौबीस घंटे शहरों को बिजली देंगे, क्या यह संभव होगा?
A: 100% संभव है, मैं तो बार बार कह रहा हूँ आज अगर बिजली का demand 50% भी बढ़ जाये तो पर्याप्त बिजली है इस देश में बनाने के लिए सुविधा है, capacity है और पर्याप्त कोयला है | मेरी तो तकलीफ यह है कि जो समस्या हम बचपन से सुनते आ रहे थे कोयला shortage, बिजली shortage, मात्र 2 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व से आज देश बिजली भी surplus है, कोयला भी surplus है | मैं आज अधिकारियों को आपके बता रहा था कि वह देखें चौबीसों घंटे कितनी बिजली किस दाम पे उपलब्ध है पॉवर एक्सचेंज में यह तो हम आपके समक्ष रखते हैं | आप अपने मोबाइल फ़ोन पे लगा दीजिये विद्युत् प्रवाह, और विद्युत् प्रवाह app से आपको जानकारी मिलेगी किस दाम पे कितने बजे बिजली उपलब्ध है | अभी देखिये, अभी बजे हैं 1.55 अभी के समय अगर हरियाणा चाहे तो 2.53 रुपये में जब में अधिकारियों का review ले रहा था तो 2.59 था, पिछले 1.5 घंटे में और गिरके 2.53 हो गया है | Rs 2.53 में हरियाणा में बिजली उपलब्ध है, अभी के समय |

कोई बिजली की कमी नहीं है इस देश में, बशरते आप line loss कम करिए, ईमानदार व्यवस्था से जुड़िये, बिल भरिये, आपको चौबीस घंटे बिजली, सस्ती बिजली मिल सकती है |

Q: गोयल साहब बिजली में बहुत गिरा है लेकिन हरियाणा में अगर बात करें बिजली की यह काफी हाई हैं क्योंकि अगर आप बाहर से खरीदते हो ….?
A: क्योंकि आप अगर हजारों करोड़ का loss करें और अगर उसके बिजली के बिल नहीं भरें तो चोरी का नुकसान ईमानदार व्यक्ति के कंधे पे आता है तो इसलिए जनता जुड़े और हम सब मिलके यह मुहीम चलाएँ |

Q: तो ईमानदार को क्यों और मार रहे हो, defaulter को क्यों…..?
A: मैं आप मीडिया भाईयों से दरख्वास्त करूँगा कि आप ज़रा हमारे behalf पर यह मेसेज गाँव गाँव तक पहुंचाएं कि ईमानदारी से सब जुडें तो देश की और पूरे प्रदेश की विकास और प्रगति और तेज़ हो जाये |

Q: गोयल साहब यह मेसेज आपने bureaucracy को दिया है?
A: एकदम स्पष्ट bureaucracy को मैंने मेसेज दिया है, आज स्पष्ट मेसेज देके आया और आप सबसे दरख्वास्त है अगर कोई भ्रष्ट्राचार और कोई भी आपके पास जानकारी मिले तो आप तुरंत complain करवाइये |

Q: गोयल साहब मुख्यमंत्री ने प्रदेश कैबिनेट में सारे अधिकारियों को जनता में जा के दरबार लगाओ गाँव गाँव में….. और मुझे बताओ कौन अधिकारी गया बिजली के बिल वसूलने के लिए या line loss कम करने के लिए, मुझे एक अधिकारी का नाम बता दो आप?
A: मेरे खयाल से सभी अधिकारी इस काम में लगे हैं और आप भी इसमें थोड़ी हमारी सहयोग करिए |

Q: रोहतक लोक सभा क्षेत्र की ….. सीट पे क्या समीक्षा करते हो आप?
A: मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीट अब भाजपा के खाते में आने जा रही है |

Q: सर roadmap क्या है आपका?
A: Roadmap विकास है, जनता तक हमारे कार्यकर्ता जाने वाले हैं, हर बूथ पे भाजपा की इकाई खड़ी होगी और अगले चुनाव में कम से कम एक लाख वोट से यह सीट जीत के निकालेंगे |

बहुत बहुत धन्यवाद |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Admirable move by Manohar Parrikar ji to stop illegal mining & curb accident prone transportation of iron ore in Goa

    The Goa government has decided to adopt a carrot-and-stick approach to curb illegal extraction of mines.

The Goa Mines and Geology department announced that those informing about illegalities in extraction of mines would be rewarded while those indulging in unfair and accident prone transportation of ore would be punished.

Goa had witnessed a total ban on iron ore extraction after union government constituted M B Shah Commission pointed out at largescale illegalities in this trade.

The department, which is busy reviving the iron ore exports after two-and-half year long ban which was lifted in 2014, has now said that they will reward any mining firm who will point out the illegalities committed by fellow lease holder.

“If the lease holder reports the illegalities of another lessee, the person or the firm will be rewarded. And the one who is indulging in illegalities will be punished by reducing the iron ore extraction limit allotted to him,” Director of Mines and Geology Prasanna Acharya said.

In a step to control accidental deaths caused by trucks which transport the ore, the department said “in case of accidental death involving the truck carrying ore, the production quota of the firm whose commodity (ore) it is carrying would be reduced up to one lakh ton per year.”

Goa currently has a ceiling to export 20 million tons of ore which is extracted through 80-odd mining leases.

“We are going for zero tolerance towards accidents in the mining belt. Not even a single death due to reckless driving by trucks carrying ore would be tolerated,” Acharya said. PTI RPS RMT

Source : http://indiatoday.intoday.in/story/goa-comes-out-with-policy-to-curb-illegal-mines-extraction/1/924497.html

रोहतक, हरियाणा में “केंद्रीय सांसद प्रवास योजना” के अंतर्गत संबोधन करते

भाईयों और बहनों, वास्तव में आज बैसाखी का दिन है और मैं समझ सकता हूँ सभी के अपने अपने घर में भी कार्यक्रम होंगे, खेत में भी कार्यक्रम होंगे | मैं आप सभी को तहे दिल से बधाई देता हूँ बैसाखी की | इस वर्ष खेत में भी अच्छा फसल हुई है ऐसा लगभग सभी जगह से अनुमान हो रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हर प्रकार से यह वर्ष आपके लिए आपके जीवन में मंगलमय रहेगा, ख़ुशी लायेगा | और जिस उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार, राज्य की सरकार, जिस उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता देशभर में काम कर रहा है, जनता की सेवा में लगा है, मुझे पूरा विश्वास है कि आगे आने वाला वर्ष और बड़े रूप में सफलताओं का वर्ष रहेगा, आपके लिए भी, पूरे देश के हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए |

और हम सबके लिए बहुत ख़ुशी की बात है कि यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्म-शताब्दी वर्ष है, 25 सितम्बर, 2016 को हमने पंडित जी का जन्म-शताब्दी वर्ष प्रारंभ किया, उसके बाद लगातार जिस प्रकार से सफलताएं चूम रही हैं भारतीय जनता पार्टी और हर कार्यकर्ता के परिश्रम के साथ, मुझे लगता है आने वाले दिन भी भारत माता के लिए, हरियाणा के लिए और हम सबके लिए बहुत ही उज्जवल रहेंगे यह मुझे पूरा विश्वास है |

वास्तव में मेरे लिए रोहतक आना कोई नयी बात नहीं है | पहले तो मेरा ननिहाल रोहतक में ही था और ननिहाल नहीं बदला लेकिन आपका डिस्ट्रिक्ट बदल गया है | अब सोनीपत नया डिस्ट्रिक्ट बन गया है इसलिए गोहाना जहाँ मैं बचपन में बहुत आया करता था अब सोनीपत में हो गया है नहीं तो मुझे तो जहाँ तक याद है, मैंने आते ही पूछा कि गोहाना कितनी दूर है | तो बताया गया कि सोनीपत का हिस्सा बन गया है नहीं तो मुझे लगा था कि यह कैसा दिव्य शक्ति काम कर रही है कि मैं कई वर्षों बाद, वैसे चुनाव के समय भी मैं आया था, रोहतक आया था | चुनाव के समय मैं थोड़ी देर के लिए आके निकल गया था, आज दिनभर आप सबके बीच रहूँगा |

लेकिन जो बात मंत्री जी ने अभी रखी वह वास्तव में सच है | यह कोई क्षेत्र किसी की जागीर नहीं है या किसी ने कोई ऐसा छाप नहीं लगाया है कि अब भारतीय जनता पार्टी यहाँ जीत नहीं सकती है | अभी अभी मैं सूचना देख रहा था, पश्चिम बंगाल में एक by-poll चल रहा है जिसकी गिनती अभी जारी है | वहां पे पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8% vote मिला था, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का काम कमज़ोर हो रहा है लेकिन आज जो by-poll चल रहा है उसमें 8% से बढ़के अभी तक जो 3 round हुए हैं उसमें 30% से अधिक हमारे vote पड़े हैं | बाकी तो कई हमलोग कई जगह विजय पा रहे हैं, कई जगह जीत रहे हैं, मैं उसका जिकर इसलिए नहीं कर रहा हूँ कि वास्तव में आत्मविश्वास से जब हम जनता की सेवा में जुटेंगे और विकास के कार्य में पूरी पार्टी की ताकत लगाएँगे, और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अगर भाजपा उभरी है और पहली बार हरियाणा की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार हरियाणा में लायी है, …. में लायी है मैं समझता हूँ कि कोई मुश्किल नहीं होगा अगर हम रोहतक को भी अपना केंद्र बिंदु बनाएं और यह भी हमारी शक्ति के अन्दर भाजपा की झोली में आये | आखिर अगर आप देखें जिस प्रकार से तेज़ी से विकास का कार्य केंद्र में चल रहा है, राज्य में चल रहा है और उन सब उपलब्धियों को हम जनता के साथ जोडें, जनता तक पहुंचाएं तो मुझे कोई शक नहीं है अपने मन में जिस प्रकार से एक एक प्रदेश कांग्रेस-मुक्त होते जा रहा है और हरियाणा में भी शायद 10 में से एक ही सीट जीत पाए हैं | तो अगले चुनाव का तो स्पष्ट लक्ष्य है कि हरियाणा पूरी तरीके से कांग्रेस-मुक्त हो और रोहतक की सीट भी भारतीय जनता पार्टी की झोली में आ जाये |

और यह हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है, यह ज़िम्मेदारी सिर्फ खट्टर जी की या नेताओं की नहीं है | इस ज़िम्मेदारी को हम सबको अपनाना है | और मेरे खयाल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वह दिन भी देखें हैं जब पूरे देश में हमारे पास 2 सीटें रह गयी थी लोक सभा में और आज वह दिन देख रहे हैं जो उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक विजय 325 सीटें भाजपा और अपने सहयोगी दलों का आना 403 में से जो मेरे खयाल से किसी की भी कल्पना के बाहर है | उत्तराखंड में 58 सीटें आना 70 में से, तो मैं समझता हूँ किसी की भी कल्पना में किसी ने सोचा नहीं था | पूरे देश में जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लोगों में उत्साह है, विश्वास है, लोगों को दिख रहा है कि यह एक सरकार है जो जनता की सेवा में दिन और रात जुटी है | और आप एक एक कार्यक्रम देख लीजिये, एक एक वर्ग के लिए जो कार्यक्रम आये हैं उनको आप ब्यौरा ले लीजिये फिर चाहे वह काले धन के खिलाफ लड़ाई हो जो पहले ही दिन से शुरू हुई, SIT बनाई गयी पहली ही कैबिनेट में, आगे चलके एक एक निर्णय जो काले धन के ऊपर, भ्रष्टाचार के ऊपर प्रहार किया गया | और काले धन की लड़ाई सिर्फ demonetization या नोटबंदी सिर्फ एक फैसले से नहीं हुई है, उसमें एक के बाद एक फैसले जुड़ते हैं फिर चाहे वह कोयले के ब्लॉक्स की नीलामी करके राज्य सरकारों को लगभग 3 लाख करोड़ की उपलब्धि मिलने वाली है आगे चलके जैसे जैसे कोयले की खदानों से कोयला निकलेगा |

जिस पारदर्शिता से आज सरकार में एक एक चीज़ खरीदी जाती है या सरकार की जो चीज़ें देनी होती हैं उसका आवंटन किया जाता है, जिस ईमानदारी से सरकार ने अपना कार्यकाल, तीन वर्ष का कार्यकाल निकाला या जिस ईमानदारी से हरियाणा में आज लगभग ढाई वर्ष से मनोहर लाल जी काम कर रहे हैं, इस सबका सीधा लाभ राज्य सरकारों में जनता को सेवा करने के लिए राजस्व में आता है | और एक एक वर्ग के लिए, चाहे किसानों के लिए आज कभी आपको यूरिया की कमी नहीं होती है, खाद की कमी नहीं होती है | आपको वह दिन याद होंगे जब सड़कों पे आना पड़ता था खाद की कमी के कारण किसानों को, आपको वह दिन याद होंगे जब किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी, आपको वह दिन याद होंगे जब कहीं नुकसान हो जाये कभी फसल में तो पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलता था |

अभी अभी मंत्री जी बता रहे थे या विधायक जी बता रहे थे सबसे अधिक मुआवजा कभी किसी को, किसानों को मिला है तो केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और राज्य में मनोहर लाल खट्टर जी की सरकार के दौरान मिला है | आज फसल बीमा योजना जो नयी भारत सरकार ने निकाली है उसमें शत-प्रतिशत नुकसान किसान का पूरा हो सके ऐसा प्रावधान इतिहास में कभी नहीं किया गया जो आज किया गया | और हर प्रकार से किसानों को अपनी आमदनी, अपनी आय को बढाने के क़दमों के साथ साथ अलग अलग चीज़ें जो जोड़ के केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है, जिस प्रकार से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर और मिले, जिस प्रकार से हम नयी स्वास्थ्य policy योजना के द्वारा कोशिश की जा रही है कि पूरे देश में कोई भी व्यक्ति, कोई गरीब से गरीब व्यक्ति भी ऐसा ना रहे जिसको पर्याप्त मात्रा में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं न प्राप्त हो सकें, ऐसे आप एक एक समाज के वर्ग के जो काम जुड़े हैं, जो समाज का एक अपेक्षाएं जुडी हैं उस अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र की सरकार, राज्य की सरकार प्रतिबद्ध रही है | ईमानदार शासन देश ने कई वर्षों बाद देखा जहाँ हर एक चीज़ सबको सामान्य अवसर मिलता है, हर एक चीज़ में पारदर्शिता लायी गयी है |

आज मैं सुबह ही बिजली के क्षेत्र का review कर रहा था राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ, आज राज्य में इतनी मात्रा में बिजली उपलब्ध है कि कोई एक भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए जिसको चौबीस घंटे बिजली नहीं मिले | शायद शहरों में तो चौबीस घंटे बिजली मिलनी शुरू हुई है, कुछ गावों मुझे बताया गया ऐसे हैं जहाँ बिजली का बिल भरने को ही लोग तैयार नहीं है और 70-70% losses होते हैं उन क्षेत्रों में | अब यह कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी भी बनती है, आखिर भाजपा के साथ जब कोई जुड़ता है, भाजपा का जब कोई सक्रिय कार्यकर्ता बनता है, भाजपा का जब कोई एक सेनानी बनता है तो वह सिर्फ इसलिए नहीं, जैसा शायद कौशिक जी कह रहे थे कि अपनी अपेक्षाएं पूरी हों, और हमें कोई पद मिले या हमें कोई सुविधा मिले सरकार बनने के लिए | हम एक सेवा भावना से कार्यकर्ता बनते हैं और सेवा भावना से ही काम करते करते मनोहर लाल जी इस राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, वह कोई परिवार से नहीं आते हैं, वह कोई बड़े अपेक्षाओं के साथ काम में नहीं लगे थे | उन्होंने पूरा जीवन काम किया और उनको मौका मिला आज इस राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए | नरेन्द्र मोदी जी कोई बड़े परिवार से नहीं आये थे, गरीब परिवार में जन्मे थे | उन्होंने ज़िन्दगी भर देश की और पार्टी की सेवा की और सेवा करते करते वह आज इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं |

आखिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की जिम्मेदारियां कोई फल के उम्मीद में नहीं होती हैं और किसी ने वहां से कुछ ज़ोर ज़ोर से बोलके भी कुछ कहने की कोशिश की, मैं समझता हूँ भारतीय जनता पार्टी में एक प्रकार से हम सब बहुत disciplined कार्यकर्ता होते थे | कुछ कहना होता है उसका भी एक तरीका होता है, वह कोई attract करना हो अपनी तरफ attention उसके लिए कोई कार्यकर्ता काम नहीं करता है | और कोई कार्यकर्ता भाजपा का बिकता भी नहीं है, कोई चुनाव के दिनों में कोई बड़ा पूंजीवादी आ जाये कैंडिडेट के रूप में तो भाजपा का कैंडिडेट उससे विचलित नहीं होता है, हम सब सेवा भाव से काम में लगते हैं | केंद्र की, राज्य की योजनाएँ जनता तक पहुंचें उसमें लगते हैं |

आखिर आज भी मीडिया ने मुझे पूछा कि आपको क्या सन्देश देना है, मैंने कहा मेरा सन्देश स्पष्ट है कि जब राज्य में सभी लोग ईमानदार व्यवस्था के साथ जुड़ जायें, जब सभी लोग अपना ईमानदारी से बिल भरें तो मुझे नहीं लगता कोई कठिनाई होगी सस्ते दरों पे हर एक को चौबीस घंटे बिजली देने में | लेकिन हम वह सरकार नहीं है जो किसी एक वर्ग को लुभाने के लिए उनको कहेंगे भाई आप बिजली का बिल मत भरो लेकिन आपको बिजली चौबीस घंटे मिलती रहेगी, आप मुफ्त में बिजली लो और आपकी बिजली का दाम ईमानदार आदमी भरेंगे महँगी बिजली लेके | यह काम करने का ढंग भारतीय जनता पार्टी का नहीं है | हाँ, किसानों को सस्ती बिजली मिले, गरीबों को सस्ती बिजली मिले यह हमारी प्राथमिकता है उसके लिए जो करना पड़ेगा, जो संभव कदम उठाना पड़ेगा सरकारें करेंगी | लेकिन अगर कोई अफसर भ्रष्ट है तो उसको भ्रष्ट भी तो हम ही लोगों ने बनाया हैं ना, कोई देता है भ्रष्ट्राचार का पैसा तभी तो वह भ्रष्ट अधिकारी बनता है | क्यों नहीं भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस भ्रष्ट्राचार को एक्सपोस करने में लगे, क्यों नहीं भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता गावों में जाये और देखे कि हर एक के घर में बिजली मिले, हर एक के घर में मीटर लगे, हर एक के घर में लोगों को प्रोत्साहित करें कि आप बिजली का बिल भरिये तो बिजली के दाम भी कम हो सकेंगे, चौबीस घंटे बिजली का स्वाद हर एक को मिलेगा, विद्यार्थियों को चौबीस घंटे बिजली मिलेगी, अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली मिलेगी |

अब समय बदल गया है | अब जनता ईमानदार प्रशासन को पसंद करती है बजाए कि भ्रष्ट सरकारों को | मैं आपको उत्तर प्रदेश का उदाहरण देता हूँ, उत्तर प्रदेश में उनके एक सीनियर मंत्री आज़म खान और उनके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जन सभाओं में जनता को कहते थे देखिये हमारी सरकार ने कभी किसी बिजली चोरी के ऊपर कार्रवाई नहीं की, कभी किसी ने राजस्व या टैक्स या कर की चोरी की, हमने किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं की, यह मन से शान से बोलते थे मुख्यमंत्री | देखिये क्या दशा हुई उनकी, जनता आज पसंद नहीं करती है उस प्रकार के भाषणों को, जनता पूरी भलीभांति समझती है कि ईमानदार प्रशासन होगा, ईमानदार शासन होगा, ईमानदार राजनीतिज्ञ होंगे तभी उनकी सेवा अच्छी तरीके से हो पायेगी, तभी व्यवस्था सुधर पायेगी | और मैं समझता हूँ हमको कोई लुभाने वाले काम करने की आवश्यकता नहीं है, हमको ईमानदार काम करने की आवश्यकता है, हमें आवश्यकता है कि हर कार्यक्रम जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार लाती है उसको हम जनता को पहुंचाएं, जनता को उससे अवगत कराएं, जनता को जुडाव कराएं इन कार्यक्रमों से |

आखिर एक छोटा हर एक व्यक्ति की क्या अपेक्षाएं होती हैं, बड़ी छोटी अपेक्षाएं होती हैं | हर एक व्यक्ति की अपेक्षा होती है कि मेरे घर पे छत हो, मुझे एक अच्छा रहने का घर मिले, घर बने, उस घर में शौचालय हो, चौबीस घंटे बिजली मिले, स्वच्छ पेयजल मिले, आस पास में अच्छा अस्पताल हो, अच्छा स्कूल हो, कॉलेज हो, मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, मेरे माता-पिता को अच्छी स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध हो, मुझे रोज़गार का अवसर मिले, स्वयं रोज़गार में मुझे सहयोग मिले, मेरा खेत हो तो खेत में पर्याप्त बिजली मिले, पानी मिले, जो मैं produce करता हूँ  जो खेत का उत्पादन है उसका सही मूल मिले | और यह सब भाईयो और बहनों संभव है, जिस प्रकार की योजनाएँ केंद्र और राज्य सरकार ने बनाई हैं उसमें यह सब संभव है | आज 6 लाख रुपये तक का कोई कर्जा लेके अपना घर बनाना चाहे तो 6.5% ब्याज में छूट केंद्र सरकार देती है, 6.5% | और आज घर लेने का जब आप loan लेने जाओ तो 8.5-9% पे loan मिल जाता है उसमें 6.5% केंद्र सरकार भरती है, कोई और बड़ा घर लेना चाहे, 9 लाख तक का loan लेना चाहे तो 4% ऋण में से ब्याज केंद्र सरकार भरती है, 12 लाख तक का कोई loan ले तो 3% भरती है | हर वर्ग के लिए, गरीब के लिए, मध्यम वर्ग के लिए, हर एक के लिए एक योजना लायी गयी है जो मैं समझता हूँ जनता तक पहुंची नहीं है | हमारा काम है वह जनता तक पहुंचे, उसका लाभ जनता ले पाए, हम वह सेतु बने योजना और जनता के बीच और जनता को पता चले कि केंद्र सरकार हर घर को, हर व्यक्ति के सर पे एक छत बनाना चाहती है |

उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब को एक मुफ्त में LPG connection देने का कार्यक्रम पिछले वर्ष जो अभी मार्च में ख़त्म हुआ, 2 करोड़ connection मुफ्त में उज्ज्वला योजना से दिए गए, आगे आने वाले 2 वर्ष में और 3 करोड़ connection दिए जायेंगे | हर गरीब के घर में मुफ्त में यह LPG connection, cylinder की सुविधा पहुंचे जिससे उसको लकड़ी और kerosene और diesel पे न depend करना पड़े | और LPG cylinder इतने subsidized दाम पे मिलता है कि उसका खर्चा भी बचेगा, महिला की स्वास्थ्य भी बचेगी, प्रदूषण से भी परिवार बचेगा | LED bulb आज ही मुझे अधिकारियों ने बताया कि बहुत demand है, 65 रुपये में LED bulb मिलता है लेकिन हर महीने ही लगभग 20-30 रुपये उसमें बिजली का बिल कम हो जाता है |

मैंने आज ही अधिकारियों को कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में LED bulb उपलब्ध कराए जाएँ खासतौर पे ग्रामीण इलाकों में कि पूरे हरियाणा में एक साल के भीतर पुराना एक भी बल्ब ना रहे, हर एक को बिजली के बिलों में सुविधा मिले, बिजली के बिल घटे एक सस्ता लेकिन टिकाऊ LED bulb लगाके | अन्य अन्य योजनाएँ केंद्र सरकार और राज्य सरकार लाती है, हम कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है हम उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं | आखिर किसान बीमा योजना, फसल बीमा योजना जो किसानों के शत-प्रतिशत नुकसान को प्रोटेक्ट करती है, यह योजना अगर हम हर किसान तक पहुंचाएं वह चैन की नींद सो पायेगा | कभी नुकसान हो जाये फसल में तो शत-प्रतिशत मुआवजा उसका सुनिश्चित होगा | आखिर क्यों न हम कोशिश करें कि पूरे रोहतक जिला में हम हर किसान को इस प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ेंगे जिससे उसको कभी भी ऐसी परिस्थिति न आये कि वह अपना कभी बारिश कम हो, कभी पानी कम हो, किसी भी प्रकार का कोई नुकसान हो जाये खेत में तो उसके ऊपर आहत न आये, उसके ऊपर नुकसान न आये | कई किसान होंगे जिनको इसकी योजना की जानकारियां नहीं पहुंची होंगी | आज 3500 Common Service Centre लग रहे हैं पूरे प्रदेश में हरियाणा में, इसके माध्यम से हम हर एक को digital revolution जो केंद्र सरकार जिस पर बल दे रही है, प्रधानमंत्री जी भी बल दे रहे हैं, उससे जोडें, क्यों ना हम दुकानदार को, हर स्वयं रोज़गार करने वाले व्यक्ति को हम मुद्रा योजना से सस्ते ब्याज पे ऋण दिलाने में मदद करें जिससे उसको साहूकार के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, महंगे ब्याज पे पैसा नहीं लेना पड़ेगा |

इन सब योजनाओं से अगर हम पूरे रोहतक में हर परिवार को लाभ दिलाएं तो मैं समझता हूँ अब आगे आने वाले चुनाव में हमें यह नहीं सोचना पड़ेगा कि कैसे 4.5 लाख से 2.5 लाख की lead से भी हम दूसरे को जीतने दें, यह प्लान करना पड़ेगा कैसे एक लाख वोट से यह सीट हम जीत के भाजपा की झोली में डालें और नरेन्द्र मोदी जी के हाथ और मज़बूत करें | और मैं समझता हूँ यह ज़रा भी असंभव नहीं है | हमें अभी से योजनाओं को जनता तक पहुँचाना पड़ेगा, हमें अभी से हर मंच पे भाजपा की शाखा खड़ी करनी पड़ेगी, भाजपा के लोगों को खड़ा करना पड़ेगा, भाजपा के कार्यकर्ताओं को मज़बूत बनाना पड़ेगा | बूथ … व्यवस्था मंत्री जी अभी से बनाई जाये, कैसे हम पूरे रोहतक जिले में एक एक बूथ के ऊपर अपना मज़बूत भारतीय जनता पार्टी की शाखा को खड़ी करेंगे | कैसे एक एक योजना से हर घर तक पहुँचने के लिए हम काम करें, कैसे एक एक योजना की जानकारियां हर बूथ तक, हर घर तक पहुँचाने में योजना के हिसाब से काम करें |

मुझे लगता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इतनी ताकत है कि अगर उत्तर प्रदेश जैसी जगह जहाँ पे कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि लगभग 80% से अधिक सीटें भाजपा जीत सकती है एक चुनाव में, 73 सीटें 80 में से लोक सभा में हम जीत सकते हैं, 90% से अधिक, तो हरियाणा में क्यों नहीं हम 10 की 10 सीटें जीत के प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथ मज़बूत करें और हर एक कार्यकर्ता जो यहाँ बैठा है वह एक ईमानदार व्यवस्था के साथ, इस प्रगति और विकास की व्यवस्था के साथ जुड़े इस प्रकार से ………… |

आखिर आपने अभी अभी जिकर किया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 11 अधिकारियों को बर्खास्त किया है, उनके ऊपर action लिया है | मैं समझता हूँ हरियाणा के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है कि हरियाणा की सरकार भ्रष्टाचार पे zero tolerance की policy लाएगी | मुझे लगता है विद्युत् विभाग में भी इसी प्रकार से अगर आप सबका सहयोग हो तो यह व्यवस्था बिठाई जा सकती है, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इसपे ध्यान दे, जानकारियां दे कि कौन व्यक्ति, कौन लाइन्समन, कौन कांट्रेक्टर ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है, किस किस इलाके में अगर बिजली कम मिल रही है तो हम वहां जायें, वहां के लोगों को समझाएं चौबीस घंटे बिजली मिलने से कितने लाभ मिलते हैं? और जो डीजल जनरेटर, जो इनवर्टर आज चल रहे हैं उसमें कितना नुकसान होता है, कितना उनको खर्चा बढ़ता है शायद ध्यान में नहीं रहता होगा |

लोग इस उम्मीद में रह जाते होंगे कि बिजली के बिल माफ़ होंगे, कोई बिजली का बिल माफ़ नहीं होने वाला | बिजली का बिल जब सब भरने लग जायेंगे ईमानदारी से, बिजली के दाम भी कम होंगे, बिजली की व्यवस्था सुधर सकेगी, हर एक को बिजली चौबीस घंटे मिल सकेगी | स्वास्थ्य सेवाओं में जहाँ जहाँ अगर कोई गड़बड़ हो रही है, कोई गलत काम हो रहे हैं, भाजपा के कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है कि उसपे आवाज़ उठाए, उसको राज्य सरकार के संज्ञान में लाये, मंत्री जी हैं, विधायक जी हैं इनके माध्यम से कार्रवाई हो | और मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की सरकार जिस विकास के कामों को लेके चली है केंद्र की सरकार जिस प्रकार से हर क्षेत्र में विकास घर घर तक पहुँचाने जा रही है, फिर चाहे वह कौशल विकास का कम हो, फिर चाहे वह LPG हर घर तक पहुंचे उसका काम हो, चाहे वह 24/7 बिजली हर घर तक पहुंचे, सस्ती बिजली हो, अच्छी बिजली हो, उस काम में हम जुटें |

शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को साथ में लेके जब हम सारे समाज के विकास की चिंता करेंगे, सारे समाज के विकास की कल्पना करेंगे और सारे समाज को साथ में ले के जाके भारतीय जनता पार्टी का विस्तार करेंगे, भारतीय जनता पार्टी के काम का विस्तार करेंगे | योजना के तहत हम पूरे रोहतक इलाके में हिम्मत के साथ, आत्मविश्वास के साथ जब हम लड़ाई लड़ने निकलेंगे और मुझे पूरा विश्वास है हमारे काम के बल पे, हमारे कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पे, हमारे ईमानदारी के बल पे, जो ईमानदार व्यवस्था राज्य और केंद्र सरकार में चल रही है उसके विश्वास के बल पे रोहतक में और पूरे हरियाणा में जो विकास हुआ है और जो विकास होने जा रहा है उस विकास के बल पे रोहतक की भी सीट अगले चुनाव में भाजपा की झोली में आएगी |

यह सिर्फ एक चुनावी घोषणा नहीं है, आज कोई चुनावी बातचीत करने मैं नहीं आया हूँ | भाजपा ने 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में जो एक journey शुरू की थी, जो एक प्रवाह शुरू किया था उस प्रवाह में जिस प्रकार से पार्टी का विस्तार हुआ है देशभर में, आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है भाजपा | 6 अप्रैल को भाजपा को 37 वर्ष पूरे हुए हैं और हमने एक पूरे देशभर में मुहिम चलाई है कि जिन जिन इलाकों में भाजपा में और विस्तार की आवश्यकता है, जिन जिन इलाकों में कुछ कारणों से पिछली बार शायद हमें पूरी तरीके से विजय नहीं मिली विशेष ध्यान देके इन 150-175 सीटों पे भाजपा एकजुट होके, परिश्रम करके केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बलबूते पे हम सब मेहनत करेंगे, हम सब एक एक इलाके की क्या क्या कठिनाइयाँ हैं, क्या क्या ज़रूरतें हैं उसके साथ पार्टी को जोड़ेंगे, पार्टी के काम में और विस्तार हो, उसमें एक एक कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारी तय करेगा | और बजाए कि इस चिंता में पड़े रहने के किस ने भाषण दिया, किसने भाषण नहीं दिया, किसको पद मिला, किसको पद नहीं मिला, जब हम काम में जुटेंगे तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ भाईयो बहनों इस पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं होगा, कोई भेदभाव नहीं होगा | यह पार्टी कार्यकर्ता के बलबूते पे बढ़ेगी और कार्यकर्ता के सम्मान के साथ आगे बढ़ेगी |

और हो सकता है कभी किसी का, किसी को मौका मिलता है, किसी को मौका पहले मिल जाता है, किसी को मौका बाद में मिलता है | हम कोई मौके के लिए, हम कोई पद के लिए, हम कोई चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ राजनीति में नहीं आये हैं | मैं तो वास्तव में, पूरे राजनीतिक परिवार में मेरा जन्म हुआ, माता-पिता मेरे दोनों ने पूरा जीवन, 60 वर्ष देश की सेवा में लगाए, पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में, फिर भारतीय जनसंघ में, फिर भाजपा में | लेकिन, जब मेरी माता जी 2004 में विधायक से निवृत्त हुईं, और वह retire हुईं, हारी नहीं चुनाव, उन्होंने कहा अब मेरी उम्र 65 वर्ष हो गयी है अब में निवृत्त हूंगी | तब एक लोकल एरिया में यह बात उठी कि पियूष को खड़ा किया जाये, मेरी माँ ने स्पष्ट कह दिया कि किसी हालत में पियूष नहीं लडेगा, कार्यकर्ता लड़ा वहां से |

मेरे पिता जी 2008 में राज्य सभा में नहीं रहे, उसी वर्ष उनका देहान्त भी हो गया, तबतक मैं मुंबई का सेक्रेटरी या तब शायद महाराष्ट्र का कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभा रहा था | 1986 से कार्यकर्ता के रूप में मैंने काम किया, 2004 में मेरी माता जी निवृत्त हो गयीं, 2008 में मेरे पिता जी नहीं रहे लेकिन एक कार्यकर्ता की भूमिका में जीवनभर काम किया | कभी किसी ने यह नहीं देखा कि कोई मैं सीधा पद पे बैठ जाऊं, सीधा आमदार और खासदार बन जाऊं, हमारे यहाँ यह कोई इस प्रकार की परंपरा नहीं है जो रोहतक में चल रही है कि पहले दादा आएगा, फिर पिता आएगा और फिर लड़का आएगा और फिर वेट करेंगे कि अगली पीढ़ी कौन आएगी | हमारे यहाँ कार्यकर्ता की प्राथमिक भूमिका है, यह कार्यकर्ता के बलबूते पे हम चुनाव भी लड़ते हैं और पार्टी का भी विस्तार करते हैं और कभी मौका मिलता है, कभी मौका नहीं मिलता है | मुझे कोई सपना नहीं आ रहा था कि मुझे मौका 2010 में मिलेगा पिता जी के भी देहान्त के बाद, माता जी के बहुत वर्षों पहले रिटायर होने के बाद |

कार्यकर्ता की क्षमता के ऊपर, कार्यकर्ता के काम के बल पर, कार्यकर्ता की ईमानदारी के ऊपर और समर्पण भाव से, सेवा भाव से जो आज कार्यकर्ता काम करते हैं वही आगे चलके भारतीय जनता पार्टी में प्राथमिकता पाएंगे, यह आप उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता से पूछ लो, उत्तराखंड से पूछ लो, हर जगह पे सर्वे के आधार पे, काम के आधार पे, लोकप्रियता के आधार पे, ईमानदारी के आधार पे पदाधिकारियों का चयन होता है, चुनाव में खड़े रहने वाले उम्मीदवारों का चयन होता है | और उसी का यह फल है जो आज इतनी बड़ी जीत, इतना बड़ा आशीर्वाद जनता ने हमें दिया है, चुनाव के बाद चुनाव आज भाजपा की झोली में आ रहा है |

आज देश में 16 राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है, 16 राज्यों में, और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अटल परिश्रम है, ईमानदार काम करने का ढंग है, विकास में प्रतिबद्धता है और जो संकल्प ले के वह राजनीति में आये थे, जिस संकल्प से वह जीवनभर देश की सेवा कर रहे हैं और जिन आदर्शों से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने अन्त्योदय की कल्पना रखी थी कि इस देश के जो समृद्धि है, इस देश का जो भी काम है, जो भी सरकार की आर्थिक नीतियाँ, उनके आर्थिक काम होते हैं, आर्थिक योजनाएँ होती हैं, इन सबका पहला अधिकार समाज में गरीब से गरीब व्यक्ति के प्रति हो, समाज में जो सबसे शोषित हो, वंचित हो, पीड़ित हो, उसके प्रति सरकार का दायित्व हो, उसके प्रति सरकार समर्पित हो, वह जो अन्त्योदय की कल्पना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने 50 वर्ष पहले हम सबको छोड़के गए थे उस कल्पना से भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है | भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उस कल्पना को गांठ बांध के अपने दिल और दिमाग को कार्यशैली में लेले तब मुझे पूरा विश्वास है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का एक दृढ़ संकल्प है कि जब भारत 2022 में 75 वर्ष आज़ादी के पूरे करेगे तब इस देश में एक भी व्यक्ति गरीब न रहे, एक भी व्यक्ति ऐसा न रहे जिस के सर पे छत हो, जिसका अपना घर हो, उस घर में अच्छा शौचालय हो, शौच की व्यवस्था हो, पानी हो, बिजली हो, अच्छी शिक्षा मिले, स्वास्थ्य मिले, नौजवानों को, युवा-युवतियों को कौशल विकास हो, स्किल डेवलपमेंट से उनको एक आत्मनिर्भर जीवन जीने का मौका मिले, कोई हर एक जना नौकरी के पीछे न भागे, अपने अपने बल पे व्यसाय करे, स्वयं रोज़गार के अवसर पैदा हों | Startup India, Standup India इन सबकी कल्पना मुद्रा योजना की कल्पना इसी प्रकार से है कि इस देश में हर एक व्यक्ति को अपने बलबूते पे, अपने पांव पे खड़े होने का आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिले |

और मैं समझता हूँ इस काम में आपकी राज्य सरकार, आपका हर एक मंत्री, हर एक विधायक, भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जब अपनी आहुति देता है तभी चलके यह देश भी फिर एक सोने की चिड़िया बनेगा, फिर इस देश में विकास और प्रगति की लहर दौड़ेगी, तभी जाके इस देश में हर किसान, हर गरीब के जीवन में, हर गाँव के अन्दर, रोशनी आएगी, एक अच्छा जीवन लोगों को मिलेगा, तभी जाके इस देश में हर नौजवान एक अच्छे भविष्य की तरफ जाएगा | और मुझे पूरा विश्वास है भाजपा का कार्यकर्ता खासतौर पे रोहतक के मेरे सभी भाई बहन इसको एक संकल्प के रूप में लेलें, एक चुनौती के रूप में लेलें कि यह रोहतक का जो पूरा इलाका है इसमें पूरी तरीके से भाजपा फैलेगी, भाजपा का काम बढेगा, भाजपा का कार्यकर्ता बिना कोई आपसी मतभेद के एक ही लक्ष्य लेके जनता की सेवा, भारतीय जनता पार्टी का कार्य में विस्तार, हर बूथ तक भाजपा सक्षम हो, और यह क्षेत्र भी आगे आने वाले चुनाव में 2019 के पहले विकास से इतना ज्यादा प्रभावित हो कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी का झंडा रोहतक में भी फैलेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगली सरकार में रोहतक का भी प्रतिनिधित्व हो, रोहतक भी वह सरकार को मज़बूत बनाये और भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में पूरी तरीके से कामयाब हो रोहतक में |

इन्ही शब्दों के साथ मैं पुनः एक बार बैसाखी की बधाई आपको और आपके परिवारों को देके मैं अपनी वाणी को विराम करता हूँ |

और आप जब अगली बार मुझे यहाँ पे आमंत्रित करोगे तो मैं एक हॉल में नहीं आऊंगा लेकिन बड़ी सी भरी सभा में रोहतक का हर कार्यकर्ता मेरे साथ में होगा |

बहुत बहुत धन्यवाद |

Speaking at Hindustan PSU Awards in New Delhi

Thank you madam, सबसे पहले तो विलंभ से आने के लिए मैं आप सबसे माफ़ी मांगूंगा, आज का दिन ही कुछ ऐसा था कि suddenly एक के बाद एक नयी चीज़ें add होती गयीं | आपका कार्यक्रम तो बहुत पहले निर्धारित हुआ था लेकिन Cabinet की meeting आ गयी फिर Council of Ministers, तो लगभग सभी मंत्री देर से आये होंगे एक एक अपना काम ख़त्म करके, तो आप सब, और आप सब क्योंकि यहाँ काफी लोग PSUs से हैं तो आप जानते हैं कैसे अपनी, आपकी भी ज़िन्दगी ऐसे ही चलती होगी, कब किधर बुला लिया जायेगा कोई भरोसा नहीं है | पर वास्तव में शशि शेखर जी का मैं धन्यवाद करूँगा, हिन्दुस्तान का धन्यवाद करूँगा कि जिस परिश्रम से, जिस महनत से हमारे public sector के सभी अधिकारी, सभी कंपनियां काम करते हैं उसको recognize करने का जो आपने साहस किया, खासतौर पे ऐसी दुनिया में जब बार बार यह विषय आता है कि awards जब देखें हम तो वही 4-6-8 कंपनियों को awards देके देके इतने सालों से वही 6-8 नाम घूमते रहते हैं | और उसमें क्योंकि public sector companies को कई चुनौतियों के साथ काम करना पड़ता है, कई उनको public service के नाते कई चीज़ों में accommodative रहना पड़ता है, सिर्फ profit एक motive नहीं रहता है public sector undertakings का |

ऐसी परिस्थिति में हिन्दुस्तान ने इनको award किया यह मैं मानता हूँ बहुत अच्छी पहल है | वास्तव में award मिलने से एक उत्साह भी बढ़ता है, कंपनी में जोश आता है कि और अच्छा काम करें, जिन लोगों को award नहीं मिला वह अगले साल और अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं | और मैं समझता हूँ इस award को अगर उसी रूप में हम सब देखें तो वास्तव में इस award का सार्थक परिणाम अच्छा होगा | हिन्दुस्तान का जो reach है और शायद देश में second highest readership होगी हिन्दुस्तान की | तो उस पूरे reach में इन सब कंपनियों की उपलब्धियां, इन सब कंपनियों के बारे में जानकारी पहुँचती है और बहुत बड़ा हिंदी heartland है इसमें, दिल्ली है, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, of course, बिहार, मैं confidence से बोल सकता हूँ क्योंकि चुनाव अभी एक के बाद एक आये हैं तो आपके तो आगे पीछे हमको बहुत घूमना पड़ता है |

लेकिन वास्तव में हिन्दुस्तान की जिस बड़े area में reach है उसमें इन सब कंपनियों के परिश्रम के बारे में, इन सबकी उपलब्धियों के बारे में जानकारियाँ पहुंचे तो कई ग़लतफ़हमियाँ जो हैं public sector companies के बारे में वह भी दूर करने का एक मौका मिलता है | मैं तो अपने आप में हैरान हूँ किस परिस्थितियों में यह लोग काम करते हैं और किस प्रकार का काम करने में सफल होते हैं, हो सकता है कुछ गलत काम भी detect होते हों, कुछ गलत कामों में हमको और ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा, और ज्यादा मेरे खयाल से हम कंपनियों को भी ज़िम्मेदारी से काम करना पड़ेगा कि गलत काम हमारे हमारे इलाकों में जो जो हो रहे हैं उसको कैसे रोका जाये | लेकिन on balance अगर हम देखें तो public sector companies का काम करना सरल नहीं हैं, चाहे वह उसकी राजनीतिक compulsions हों, किस प्रकार से जब demonetization हुआ तो पूरे banking infrastructure पे कितना बड़ा भार पड़ा और उसको कितनी अच्छी तरीके से पूरी banking व्यवस्था ने संभाला | कठिनाइओं के बावजूद दिन भर जनता का आक्रोश भी लेते हुए किस प्रकार से 50 ही दिनों में पूरे देश में लाखों करोड़ रुपये पहुँचाना और लगभग कठिनाई के बावजूद इस विषय को निर्धारित समय में पूरा करना यह अपने आप में बहुत बड़ा success story था |

मैं अपने विभाग में भी देखता हूँ कहाँ हम सुनते थे कि कोयले की कमी, कोयले की कमी, मात्र दो वर्ष में इतने बड़े पयमाने में कोयले के उत्पादन में वृद्धि हुई कि पिछले वर्ष तो हमको कोयले के उत्पादन को रोकना पड़ा, यह परिस्थिति आ गयी | CCL को आपने अभी अभी award दिया, CCL ने तो फिर भी अपना निर्धारित growth का target meet किया लेकिन उसका परिणाम यह हुआ कि coal stocks इतने बढ़ गए कि अप्रैल में तो मैं समझता हूँ अगर सबको छुट्टी दे दी होती और एक महीना coal production बंद कर लेते तो भी शायद कोई दिक्कत नहीं आती भारत की coal requirements meet करने में |

तो यह दिखाती हैं कि क्षमता थी, क्षमता को channelize करने की आवश्यकता थी और मात्र दो वर्ष में जो परिस्थिति shortages की हमने वर्षों वर्षों तक, शायद दशकों तक देखी उसको दो ही वर्ष में यही public sector companies ने convert कर दिया surpluses में | NTPC ने अभी अभी 50,000 MW का लक्ष्य पूरा किया, आज 50,000 MW की installed capacity और लगभग एक-चौथाई देश की बिजली public sector company NTPC बनाती है | और इसी श्रंखला में जितने यहाँ पे आज awardees बैठे हैं सबने अपने अपने काम, कार्यशैली से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है |

मैं कुछ आंकड़े निकाल रहा था, 1951 में 29 crores सिर्फ पूरे public sector undertakings में investment थी, in 1951 | बढ़ बढ़ के भी वह कोई ऐसी नहीं हो गयी है कि बहुत जो कई बार आलोचना होती है उस प्रकार से वृद्धि नहीं हुई है, आज भी मैं समझता हूँ पूरा net worth of all the PSUs put together शायद ….. करोड़ रुपये | और कई बार PSUs की loss के ऊपर आलोचना होती है उसका भी जब मैंने आंकड़ा निकाला तो जो लगभग 150 profit-making PSUs हैं वह 1.3 crore सालाना profit करती हैं, और loss जो है कुछ 77 loss-making PSUs हैं, उसका कुल loss मिलाएं तो शायद 273 करोड़ ही होता है | तो ऐसा कोई ……. situation नहीं है, कुछ loss-making PSUs को हम control कर सकेंगे, loss को भी कम कर सकेंगे, कुछ strategic sales से निकाला जा रहा है उनको PSU structure से बाहर किया जा रहा है, कुछ के land monetization करके शायद उनके जितना ऋण है, जो पुराने देन-दारी है वह सब पूरी की जा सकती है |

तो मैं समझता हूँ on balance, आज भी यह public sector undertakings का बहुत महत्वपूर्ण रोल है भारत के विकास में, भारत की प्रगति में | आज भी जब हमें जम्मू कश्मीर में बिजली की लाइन लगानी हो या बिजली की व्यवस्था गाँव गाँव तक पहुंचानी हो चाहे वह दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गावों का, ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युतीकरण हो, घरों का विद्युतीकरण हो, तो contractor आसानी से नहीं bid करते हैं | हमें पिछले दो साल में कई बार tender करने के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने निहत्थे होके कहा कि भाई PGCIL को दीजिये वही कर पाएंगे वहाँ पे काम | झारखंड के जो dense forests हैं जहाँ 70 साल तक हम बिजली नहीं पहुंचा पाए वहां पे सरकारी कंपनी के द्वारा ही बिजली पहुँचाने का काम करना पड़ रहा है |

और वास्तव में जिस कठिन परिस्थितियों में कई companies काम कर रही हैं वह, it is truly inspirational. पीछे आसाम का मेरे पास कुछ photos वगैरा आई थी, वहां पे गाँव में बिजली पहुँचाने के लिए नहर के अन्दर बीच में पानी के अन्दर अपने कंधे पे poles और transformers उठाके लोग जा रहे थे क्योंकि कोई और connectivity नहीं है वहाँ जाने के लिए | एक जगह तो शायद पहाड़ों में किधर बिजली पहुंचानी थी तो लोग उसको transformer को जो सब पहाड़ी लोग होते हैं वह उठाके लेके जा रहे थे, pole के ऊपर transformer mount करके लेके जा रहे थे |

So these are very inspirational stories which sometimes remain unsung, unheard of. और मैं समझता हूँ अगर enabling environment अच्छा दिया जाये तो हमारे public sector companies कोई private sector के पीछे नहीं रहेंगे | हमारी एक कंपनी है जिसने LED bulbs का revolution इस देश में लगभग ऐतिहासिक कहूँगा इसलिए क्योंकि पूरे विश्व में इतना बड़ा ramp up कभी नहीं हुआ है – EESL – Energy Efficiency Services Limited | I am surprised उसका इस list में नाम नहीं है | I don’t know whether the jury even considered it this awardees की list में, because वास्तव में EESL ने जो 2 वर्ष में परिणाम दिखाएं हैं वह absolutely unparalleled in India’s corporate history रहे होंगे | जो LED bulbs 2 वर्ष पहले 310 रुपये के ख़रीदे जाते थे उस LED bulb को और अच्छी क्षमता, और अच्छे specifications वाले bulb को आज 2 वर्ष बाद लगभग 87-88% सस्ता, यानी 310 की चीज़ आज 38-40 रुपये में खरीदना, और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से खरीदना, high quality, Philips जैसी कंपनियों से खरीदना, transparent procurement, e-procurement द्वारा दाम इतना कम करवाना और जहाँ शायद साल में उनका turnover 35 करोड़ होता था, अब इतने कम दाम करने के बावजूद लगभग 1500 करोड़ turnover पे पहुँच गए हैं, इस प्रकार का ramp up दो ही वर्षों में |

और एक छोटे से इस programme से, 22-23 करोड़ bulb इन्होने अभी तक बेचे हैं, 1 रुपये की सब्सिडी नहीं, उससे consumers के 12,000 करोड़ रुपये के सालाना बिजली के bill कम हो गए, 12,000 करोड़ के, एक छोटे programme से | अब यह भी public sector undertaking ही है, इसी का कारनामा है, इसी का काम है | अब तो चुनाव ख़त्म हो गया है तो शशि जी यह बोल सकता हूँ यह काम बोलता है |

लेकिन वास्तव में मैं समझता हूँ on balance as I said earlier, PSUs ने अच्छा काम किया है, महनत की है, बहुत कठिन परिस्थितियों में काम किया है | और यह बाबा साहेब आंबेडकर की कल्पना थी जब उन्होंने लगभग 70 वर्ष पहले यह बात कही थी कि भारत में शोषण न हो, economic exploitation न हो जनता का इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि एक vibrant public sector भी होना चाहिए | आखिर अगर उस समय हमने steel plants public sector के माध्यम से नहीं लगाये होते, या उस समय mining को public sector के माध्यम से प्रोत्साहन नहीं दिया होता, या उस समय के hydro projects जो बड़े बड़े लगे, Bakranangal हो, Sutlej-Vyas link हो, यह सब hydro projects उस समय अगर public sector के द्वारा नहीं लगे होते तो शायद आज इस देश में इतनी ज्यादा सुविधाएं नहीं उपलब्ध होती सब के लिए |

Railway network जिस प्रकार से करोड़ों लोगों को सेवा करता है, मनोज जी रोज़ क्या 2 करोड़ लोग railways से travel करते हैं? 2 करोड़ 30 लाख लोगों को आज भारत का rail network रोज़ serve करता है, और मैं तो मुंबई से आता हूँ, रोज़ कॉलेज जाता था तो Suburban Railway से ही जाता था | तो हम सबने, मैं समझता हूँ इस रूम में हर एक व्यक्ति ने railway का लाभ लिया होगा, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसने अपने अपने जीवन में अलग अलग तरीके से public sector companies होने का लाभ नहीं महसूस किया होगा |

और मैं तो यह भी मानता हूँ, हो सकता है कि कुछ कंपनियों को भारी loss भी हुआ हो | Air India का example लें, कई बार Air India की बड़ी आलोचना होती है, मुझे लगता है Air India को भी turnaround किया जा सकता है | हम सबने अगर उसमें थोडा और गहराई से देखा तो उसका turnaround भी वहीँ के अधिकारी और वहीँ के employees कर सकते हैं, वह कोई बाहर वाला आके कर नहीं पायेगा, उन्ही को करना पड़ेगा | और ऐसे turnaround कि इसको अभी आपने, कौनसी company थी जिसको अभी award किया? Central Electronics को, मैं समझता हूँ BEML भी बीच में काफी हालत खस्ता थी, coal की तो कई companies का turnaround example रहा है | पर Air India को कई बार लोग आलोचना करते हैं और कहते हैं उसको wind up कर देना चाहिए, वगैरा, लेकिन जब Yemen में कोई तकलीफ आती है और हमको evacuate करना पड़े हजारों लाखों लोगों को, या आपने वह Airlift picture देखी होगी जिसमें Kuwait से evacuate किया था इतने बड़े पयमाने पे तब private sector के कोई airline ने agree नहीं किया था कि वह जाके उनको evacuate करे |

वह तो डरते थे war zone में जाने के लिए | तब Indian Airlines या Air India के ही लोग गए थे और वास्तव में एक National Carrier होने का बहुत बड़ा महत्व होता है, particularly in times of national crisis. जब हमें North East में मणिपुर में blockade होता है और सामान पहुँचाना होता है तो Army, Air Force के planes तो जाते ही हैं लेकिन अपना National Carrier है जो जाके वहाँ पे serve करता है | और वास्तव में उन लोगों के लिए जो कई बार जाति और धर्म के बारे में ज्यादा उत्साह रखते हैं और national discourse को उस रूप में उस दिशा में ले जाना चाहते हैं उनको यह भी बता दूं कि आज जब Hajj के लिए हमें passengers लेके जाने होते हैं Hajj subsidy वगैरा देके, कई passengers को Mecca लेके जाया जात है, Saudi Arabia, तो आपको जानके हैरानी होगी कि कोई private carrier passengers को लेके जाने के लिए तैयार नहीं होता है | अधिकांश उन सबको लेके जाने की सुविधा सिर्फ Air India के माध्यम से करी जा पाती है, जबकि बहुत high rates पे उन  passengers को लेके जाया जाता है | The rates given on that sector are quite high, quite attractive. पर private carriers उस काम में लगने को तैयार नहीं होते |

मुझे पूरा विश्वास है कि public sector का एक बहुत महत्वपूर्ण रोल है हाँ यह बात भी ठीक है कि हमने कई उसमें सुधार लाने की भी आवश्यकता है, हमने अपने processes को सुधार करना है | आज एक presentation की गई Council of Ministers में जिसमें जो नया procurement portal भारत सरकार ने शुरू किया है – GeM, और एक प्रकार से एक electronic marketplace,  government की एक electronic marketplace तैयार की है, मैं समझता हूँ हम सब PSUs ने अगर मिलके हमारी जो जो procurement है अगर इस marketplace, e-commerce की marketplace से लेना शुरू किया या जो जो चीज़ें हम बेचते हैं उसको GeM के माध्यम से offer करना शुरू किया, reverse bidding के लिए use किया, e-bidding के लिए use किया तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपनी profitability, अपनी performance, अपनी efficiency भी सुधार पाएंगे और transparency ला पाएंगे अपने काम में | और अच्छी तरीके से जनता की सेवा कर पाएंगे और कई बार जो धब्बा लगा है public sector undertakings पे उस धब्बे से भी हम अपने आपको मुक्त कर पाएंगे, और ज्यादा पारदर्शिता हो अपने काम में, और ज्यादा ईमानदारी दर्शाए सब लोगों को अपने काम में और ज्यादा sensitivity दिखे जिस प्रकार से हम जनता की सेवा में लगते हैं |

तो मुझे पूरा विश्वास है कि public sector का जो एक बहुत important role है इस देश के विकास, प्रगति और भविष्य के लिए उसमें हम और चार चाँद लगा पाएंगे, सभी award winners को मैं तहे दिल से बधाई देता हूँ, आप सभी को शुभकामनाएं देता हूँ कि अगले वर्ष के award में और नयी कंपनियां जुडें, और नयी कंपनियां अपने काम से award पाने के लिए तैयार हो जायें | बहुत अच्छा सक्षम jury ने काम किया, बहुत महनत की, बहुत detail में जाके इन सब companies को choose किया है | और मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे जैसे और awards हमारी कंपनियां लेंगी वैसे वैसे उनका भी उत्साह और बढेगा और नयी companies में भी उत्साह आएगा कि वह भी award के लायक बनें, award पाने के लिए अपने सभी अधिकारियों को, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें | आप सबको बहुत बहुत शुभकामनाएं और हिन्दुस्तान को भी मैं बधाई दूंगा और धन्यवाद दूंगा कि आपने हमारी public sector undertakings को भी recognize किया, reward किया |

बहुत बहुत धन्यवाद शशि जी |

At “National Geo-Science Awards” , New Delhi

GSI

Speaking at Mail Today Energy Conclave : Forum for Future of Energy, New Delhi

MT

Speaking at “National Geo science Awards”, New Delhi

Most respected honorable Rashtrapatiji; Shri Arun Kumar, Secretary Mines; Professor Ashutosh Sharma, Secretary Department of Science and Technology; Shri M Raju, Director General Geological Survey of India, all the award winners whose successes we are celebrating this afternoon, senior officials of Rashtrapati Bhawan, distinguished ladies and gentlemen.

At the outset I would like to profusely thank honourable Rashtrapati ji, one of the most respected and senior leaders of our country, somebody who has inspired me in my work all through my life, somebody I have looked up to as a visionary and who has led this nation over years and years and decades of public life. I am indeed very grateful to you honorable President Sir for having graced this occasion. Last year also, in April 2016, when the awards were presented at your gracious hands, you had given us a very important message and I quote, ‘crucial challenge of finding deep-seated and concealed mineral resources is the mandate of the geo scientists society.’

And, in some sense, over the last, nearly a year that I have had the privilege of heading this Ministry, we have Sir tried to emulate the high ideals that you had set, and I am delighted that you have once again agreed to grace this occasion for us. In fact, Thomas Monsoon, a very famous American leader had once said, ‘once you have experienced excellence, you will never again be content with mediocrity.’ And, in some sense, the awardees today have demonstrated that they are not content with very ordinary ambitions, with very ordinary achievements. They are looking for extraordinary results. And I am sure these awards will give tremendous encouragement to keep getting better in the work that we are all doing.

Sir, the diverse awards that we just saw bear testimony to two facts. One, we saw a number of team awards being given, which show that it’s only cooperation and collaboration which help us achieve these outstanding results that we have just awarded today, and second, they bear testimony to the fact that geo science in the country is practiced with much passion and dedication across ……

The soil of the earth, they develop better land use plans, determine environmental impacts and find new sources of useful earth minerals and materials, and these are the several ways in this geo scientists contribute to our understanding of earth processes and history. They are also like detectives, because the events they investigate happened thousands of years ago, maybe millions of years ago. I am delighted there is such a wide span of awardees amongst the geo scientists’ fraternity today. Every great story on the planet happened when someone decided not to give up, but kept going on no matter what. And I am sure these geo scientists kept pursuing their ambitions, kept pursuing their goal and never gave up.

We had the team of Geological Survey of India, which was awarded for discovery and assessment of iron ore in the Greenfield area of Kabirdham district of Chhattisgarh. We had the team of Atomic Minerals Directorate which was awarded for identification of potential areas of concealed uranium deposits using multi-sensor heliborne surveys in Rajasthan and Andhra Pradesh. And, most importantly, and I must particularly compliment Dr Abhishek Saha of the National Institute of Oceanography who has been conferred the Young Scientist Award for his significant contributions in the field of petro-chemistry of Subduction Zone Magnetism.

In fact, if I may take the liberty of quoting you Rashtrapati ji, you had said, ‘the young people of India will build a strong and powerful nation, a nation that is politically mature and economically strong, a nation whose people enjoy both a high quality of life as well as justice.’ And I assure you Sir, all of us in this team are working towards achieving those high goals and aspirations that you had set for us. We will continue to make the mining industry reform-oriented, transformational, and work to serve the people of India.

In fact, only 3 or 4 days ago, we launched the National Aero-Geophysical Mapping programme, which is a transformative change in exploration for finding out the concealed deposits in India. Very recently, we started auctioning mines by amending the Mines and Minerals Development and Regulation Act, so that the natural resources of this country can generate resources which can help us serve the poorest of the poor in the country. We have also launched the District Mineral Foundation last year, which will take care of the people and the areas affected by mining related activities. For sustainability of mining, we have launched the 5-Star Rating of Mines programme where we award miners for the efforts and initiatives taken for implementation of the sustainable development framework. We have also launched the mining surveillance system where we are using space technology to check illegal mines, and so far, that has got very good results for the major minerals. We are working to get the states on board to look at minor minerals also. We have recently launched the TAMRA mobile app for Transparency, Auction Monitoring and Resource Augmentation to facilitate all stakeholders to monitor the status of statutory clearances real time and without human intervention to bring about transparency and speed in the mining sector, particularly, to expedite production and reduce the gestation period.

Sir, as Alexander Graham Bell said, ‘the achievement of one goal should be the starting point of another.’ And we are all working as a team to continue our efforts to address the concerns of global warming, to reduce natural hazard risks for better waste disposal and ground water replenishment. And I am sure, the geo scientists’ community will continue to play a leading role to find scientific solutions to the manifold problems before the country. Your presence today Sir, and the awards given at your gracious hands, will certainly encourage all our efforts to leave behind a better planet than the one we inherited for the next generation.

It is truly a proud moment for all the awardees. It’s the result of many years of hard work, dedication, and, I am sure, the appreciation will go down to encourage more and more geo scientists to perform even better, to come with new findings. As they say, ‘the mind once stretched by a new idea never returns to its original dimensions.’ And I am sure this community of scientists will continue to make India proud, to make Indians proud.

Thank you very much once again Rashtrapati ji for your gracious presence.

Centre committed to 24X7 power supply

The Centre is committed to ensure 24×7 affordable, quality and uninterrupted power, Power Minister Piyush Goyal said while inaugurating a rural feeder monitoring scheme here on Tuesday.

Goyal said the Centre has asked power distribution companies to devise a system so that consumers can be intimated about expected power cuts and their duration. They should also be intimated after the power cuts end. In this system, the consumer could also view real time power outages in any part of the country and lodge a complaint on power outages in his area, the minister said.

“I would like to urge all the states to join in this excellent initiative to be a part of this effort so that anywhere in the country, if there is a problem of power outage, the people know about it in advance. It will help save many lives in hospitals, help people better plan their lives,” the minister said.

Goyal said it would monitor the quantity and quality parameters of power supply in rural areas of the country. The entire data would also be hosted on National Power Portal (NPP) on real time basis and may be accessed by various stake holders through web services. In order to facilitate real time communication of faults appearing in power supply, the government has set December 2017 as the deadline to achieve cent per cent rural feeder monitoring by installing additional meters and modems on all feeders across the country, he said. These meters would be Geo-tagged to pinpoint the cause and location of the fault and address it at the earliest, the minister said.
Source : http://www.thestatesman.com/india/centre-committed-to-24×7-power-supply-goyal-1491932534.html

दिल्ली में हिंदुस्तान PSU अवार्ड समारोह में “देश के विकास में PSUs की भूमिका” पर विचार व्यक्त करते।

hindustan

Delhi

Vanijya Bhawan, 16, Akbar Rd, New Delhi - 110001

Mumbai

Lok Kalyan Karyalay - 56, Balasinor Society, SV Road, Opp Fire Brigade, Kandivali West, Mumbai, Maharashtra, 400067

022-35415953