20% reduction in fuel cost/unit, Our Govt. takes a step towards providing 24X7 affordable Power for All.

The state-owned NTPC has managed to bring down its cost of electricity generation by an average 39.5 paise while for the Mauda project, it was a decline of Rs 1.65 per unit, mainly because of improvement in coal quality and supply.

Data available with NTPC showed that the overall cost of power generation has come down to below Rs 2 last fiscal, driven by improved quality of coal and its supplies, a power ministry official said.

The overall cost of power generation of the company has come down by 39.5 paise. It does not include taxes and cess primarily imposed to finance protection of environment, the official explained.

According to the data, the overall cost of power production for the company stood at Rs 2.01 per unit in 2014- 15, which has declined to Rs 1.94 in April-February of 2016- 17.

Elaborating, he said the actual reduction was 6.4 paise per unit, but if increased levies and charges are taken into account, the total drop in power output cost translates into 39.5 paise.

The data further showed that NTPC’s Mauda project registered an overall fall in cost of power generation at Rs 1.65 per unit, taking into account the impact of revision in levies and charges.

The official explained that new projects and plants with high dependence of imported coal have benefited the most.

The other plants which gained due to improved quality and supplies of coal are Barh Stage-II (Rs 1.24 per unit), Badarpur (Rs 1.16) and Tanda (93.6 paise).

The official said the NTPC plants represent a quarter of thermal power generation projects in the country and indicate an encouraging trend in power generation cost.

Source : http://economictimes.indiatimes.com/industry/energy/power/ntpc-power-generation-cost-drops-39-5-paise-to-below-rs-2/unit/articleshow/58221455.cms

Addressing Public Meeting at Kohat Enclave, New DelhIi

… होती है कि क्यों पार्षदों को बदला वगैरा वगैरा, इस पार्टी की विशेषता ही है कि हर एक नए नए लोगों को मौका मिलता है | आखिर ऐसा तो कुछ नहीं है मैं आज मंत्री बना हूँ तो मैं life long मंत्री बने रहूँगा | मुझे अभी भी याद है अटल जी ने जब उनको प्रधानमंत्री पद नहीं रहा और फिर हमारी सरकार चली गयी तो मुंबई में शिवाजी पार्क में एक भरी सभा में कहा था कि पद तो आएंगे, जाएंगे, प्रधानमंत्री बनूँ, कुछ बनूँ, कार्यकर्ता का एक पद है जो कभी मेरे से कोई छीन नहीं सकता है |
और यह इस पार्टी की विशेषता है, मुझे थोडा विलंभ हो गया मैं युवाओं को संभोधित कर रहा था, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दिल्ली में चल रही है | और मैंने स्वयं अपना जो political, राजनीतिक काम है वह एक National Executive of BJYM में मुझे पहला पद मिला था, वह भी मुझे लगता है 6-8 साल काम करने के बाद | 6-8 साल तक तो poster ही लगाए, मम्मी लेई  बनाती थी रात को घर पर और हम जाके poster चिपकाने का काम करते थे | मैंने banner नहीं कभी लगाए डर लगता था ऊपर पेड़ पर चढ़ने के लिए | लेकिन इस पार्टी की विशेषता ही यह है कि नए नए युवा युवतियों को आगे मौका देना, नया blood आता है, नए उत्साह से काम करता है, नया ideas ले के आता है |
अगर वैसे ही चलते रहे कि सब पुराने ही चलें तो ना तो मोदी जी प्रधानमंत्री बनते ना मैं कभी मंत्री बन सकता था | नए ideas, नए काम करने की पद्दति, आधुनिक तरीके से कैसे काम हो उसमें सबको मौका मिलता रहे और वास्तव में तो अब जिस प्रकार से एक के बाद एक कदम प्रधानमंत्री जी ने उठाये हैं | कई बार हमको ग़लतफहमी होती थी कि यह व्यवसाय करने वाले जो छोटे उद्यमी हैं या जो ट्रेडर्स हैं उनको संतुष्टि नहीं है भाजपा के काम से | जब यह नोटबंदी का काम हुआ तो कई जगह यह गलत प्रचार करने की कोशिश की गयी, कई जगह यह गलत प्रचार करने की कोशिश की गयी कि क्या वास्तव में यह नोटबंदी देश के हित में है कि नहीं है | इसको एक कड़ी है, लंबी कड़ी चल रही है, चाहे वह SIT बैठाना हो, Benami Property Act का काम हो, चाहे विदेश से काला धन लाना हो, चाहे नोटबंदी, यह कड़ी में काम किया है | और व्यापारी भाई बहन भी इस नयी व्यवस्था को थोड़ा समझने में विलंभ हो रहा होगा लेकिन वास्तव में यह व्यापारियों के हित का काम है |
और मैं आपको संक्षेप में बताना चाहूँगा, क्यों मैं कहता हूँ यह हमारे हित की बात है | उलटे अभी अभी युवाओं को संभोधित करते हुए मैंने उनसे भी शेयर किया था मैं देशभर में जहाँ जहाँ गया नोटबंदी के बाद, सबसे ज्यादा उत्साह युवा-युवतियों में देखा | हमारे व्यापारियों की भी जो अगली पीढ़ी है वह बोलती है कि बाप-दादा को कुछ एक परिस्थिति ऐसी थी कि शायद कुछ गलत काम करने पड़े, पर हम उस तरीके से व्यापर नहीं करना चाहते | और वास्तव में व्यापारी के साथ जितना अन्याय हुआ इस देश में, जिस प्रकार से व्यापारी को harass किया गया उसको बदलने की आवश्यकता है | अच्छा बदलने में दो कड़ियाँ हैं – एक तो अफसर-बाज़ी ख़त्म हो और एक multiple taxes का बोझा ख़त्म हो | अब GST सरकार ने कानून को पारित कर लिया, आम सहमति बनाने में हम सफल हुए और GST आने के बाद भी कुछ लोगों को ग़लतफ़हमियाँ हो रही हैं कि 37 return भरने पड़ेंगे वगैरा वगैरा | बकवास है, एकदम भ्रमित किया जा रहा है |
वस्तुस्तिथि यह है कि अब 10 प्रकार के tax के बदले एक ही tax लगेगा GST, 10 प्रकार के return भरने के बदले ईमानदारी से तो एक भी return नहीं भरना पड़ेगा और मैं बताता हूँ, आपको जो आप खरीदते हो वह data computer में डालना है, और जो आप बेचते हो वह data computer में डालना है, automatically आपका return generate होगा, आपको कुछ नहीं करना पड़ेगा | और लगभग देश में 95-99% तक return computer ही assess करेगा, कोई व्यक्ति कभी आपके पास आने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा | हाँ अगर हम गलत काम करें, हम कर की चोरी करें या टैक्स बचाने जाएँ और उसमें लपेटे में आ जाएँ तो भाई उसकी तो protection कोई भी नहीं दे सकता ना | और वास्तव में गलत काम हमें उस ज़माने में करना पड़ता था जब हमें रिश्वत देने के लिए नंबर दो की transaction करो, tax बचाने के लिए नंबर दो की करो, जब tax के rates ही अगर कम हो जायेंगे, multiple taxes कम हो जाएँगे, जब हमें रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तो हम तो शान से अपना sale, purchase सब दिखाएँगे | tax भरेंगे और रात को चैन की नींद सोयेंगे |
और यह थोडा समय लग रहा है लोगों को यह समझने में, जो जो लोग समझके रेगुलर व्यवस्था में जा रहे हैं वह सब लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि हमको तो मज़ा आ रहा है, आनंद आ रहा है | और पुराना दिया-पाचा भी एक बार ख़त्म करें, जो हुआ सो हुआ, आगे की सोचें | और वास्तव में यह सुनहरा मौका है कैसे हम बिना लाल फीता, बिना bureaucracy के इस देश का आगे की व्यवस्था बना सकें और सबको सामान्य अवसर मिले |
मैं एक उदाहरण देता हूँ क्यों मैं कह रहा हूँ कि यह काले धन की लड़ाई या भ्रष्टाचार बंद करने की लड़ाई व्यापारी के हित में है | यहाँ से कोई real estate का काम करता है कोई, कोई builder है क्या? यहाँ पर नहीं है | मैं एक builder की आपको व्यथा सुनाता हूँ कितना उनको मुंबई में क्या हालत हुई थी | करीब 12-15 साल पहले कुछ builders ने FSI की चोरी करना शुरू किया, FAR जो आप दिल्ली में बोलते हो, तो अगर एक building में 1000 ft बांध सकते हैं, 10,000 ft बांध सकते हैं | तो 10,000 ft के इलावा आपको balcony allowed है, सीढ़ियां allowed है, lift allowed है, तो उन्होंने balcony बनाई तो 500 ft का flat, 500 ft की balcony, क्योंकि free है | Flat के अन्दर एक 200 ft का room बना दिया की यह air conditioning room होगा flat का, क्योंकि वह free है | सीढ़ियां के बाद जो landing होती है, घर के बाहर जो landing होती है, मुंबई में तो हम flat में रहते है ना, आपकी तरह हमारे मकान नहीं होते हैं, एक flat होता है | तो landing इतनी बड़ी बना दी कि 500 ft का flat है तो 400 ft की बाहर landing बना दी, सीडी या lift के बाहर, idea यह था कि एक बार certificate मिल जाए कि सब construction हो गया, OC हो गया, इस सबको हम encroach करके 500 ft के flat को 2000 ft का बना दें |
अब शुरू तो एक या दो builder ने किया, लेकिन अब जब वह market में गए और उन्होंने अपना flat बेचा बोला हम तो 2000 ft का flat दे रहे हैं भैया, बाकी सबका धंधा चौपट इनके ही flat बिकने लगे | आहिस्ते-आहिस्ते बाकी सब builders को यही करना पड़ा और चोरी शुरू करनी पड़ी, यह हालत हो गयी कि 100 में से 99-95 builder इसी प्रकार से flat बनाने लगे | और पूरा कानून का कोई मतलब ही नहीं रहा, एक municipal commissioner आया, उसने इस सबकी सख्ती की, कानून बदले और rules को tight किया कि 30% से ज्यादा यह सब free FSI areas नहीं होंगे | और 30% के लिए भी एक premium लगा दिया, अब सबके लिए सामान्य कानून हो गया ना, तो जो ईमानदार 5%-10% रह गए थे उनको भी व्यापार करने को मिला | सब बाकी लोगों को और, मैं कह रहा हूँ 2 लोगों ने शुरू किया था, बाकी 95 लोगों को तो ज़बरदस्ती करना पड़ा, relevant रहने के लिए |
जब सबके लिए सामान्य अवसर होगा तो tax चोरी की क्षमता के बदले हमारी quality क्या है, हमारी service कैसी है उसपे हम व्यापार करें | चोरी के आधार पर हमारा व्यापार fail या success नहीं होगा | तो वास्तव में जब काला धन की लड़ाई, भ्रष्टाचार की लड़ाई होती है तो सबसे बड़ा लाभ आम जनता और व्यापारी को होता है जिसको आगे चलके एक गलत काम नहीं करने पड़ते | तो मैं समझता हूँ कि जो कई जगह पर भ्रमित करने की कोशिश की, यहाँ पर आपकी दिल्ली में तो मुख्यमंत्री वगैरा ने बहुत कोशिश की लोगों को उकसाने की फिर भी राजौरी गार्डन में यह result आया ना, नंबर No. 3 पर चला गया, deposit भी गया |
जनता विश्वास करती है आज प्रधानमंत्री मोदी जी पर, जनता को पक्का विश्वास है कि अगर वह आज 18 घंटे दिन में काम कर रहे हैं तो कोई मौज-मस्ती नहीं कर रहे हैं | अगर 3 साल में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली उन्होंने, उलटे मैंने 3 दिन छुट्टी ली है, उन्होंने तो एक भी दिन नहीं ली है | मुझे मेरे लड़के की graduation के लिए जाना था तो 3 दिन की छुट्टी मिली थी, बाकी सब दिन-रात काम कर रहे हैं किसके लिए कर रहे हैं? जब मैंने LED के bulb के दाम 85% घटा दिए तो उसमें तो नुकसान जो पहले जनता का हो रहा था उसको ही रोका है ना | काले धन की लड़ाई क्या है? काले धन की लड़ाई यही है | LED bulb जो 60 रुपये में आज आपको मिलता है वह 500 रुपये में पहले बिकता था और बाकी पैसे में एक ज़रूर मुनाफाखोरी थी, ज़रूर कुछ लोग अपने पास फ़ायदा रख रहे थे, वह फ़ायदा कोई व्यापारी को नहीं मिल रहा था, व्यापारी को तो अपना जो पहले मिलता था वही मिल रहा है | वह भ्रष्टाचार में जा रहा था पैसा, आखिर उन्ही के नेता ने कहा था ना 100 रुपये में 15 रुपये पहुँचते हैं जनता को |
कोयले के आवंटन में सुप्रीम कोर्ट ने cancel क्यों करना पड़ा? इतनी गड़बडें, मैं अभी गाडी में यहाँ आते हुए, भाई साहब मेरे साथ थे, अभी एक, आपने सुना होगा मेरी बातचीत | अभी एक CBI का एक और मैं sanction दे के आया हूँ अफसरों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए, इतना बुरा, file में इतना बुरा record है वह कोयले के आवंटन का पर ईमानदारी से किया तो लाखों करोड़ रुपये आखिर राज्य सरकारों को मिलेंगे ना जैसे जैसे कोयला निकलेगा | हमने तो क्या किया है, कुछ नहीं, सब जगह पर ईमानदारी की, हिसाब से सरकार चले और जब पूरी सरकार ईमानदारी से चलेगी तब टैक्स के रेट भी कम हो सकते हैं, इनकम टैक्स के रेट भी कम हो सकते हैं |
पता नहीं आप लोग सब यहाँ मुझे व्यापारी type middle class हम सब दिख रहे हैं, आज 2 करोड़ का हम sale करें ना, 2 करोड़ का व्यापारी और अगर ईमानदारी से cheque से या digital से करें, अब तो credit, debit card नहीं BHIM app आ गयी है, BHIM Aadhar आ गया है, इतने payment terms, wallets आ गए हैं, SBI Buddy, फलाना ढिमका | इस हिसाब से अगर हम अपनी sale करें तो पूरी sale ईमानदार हो जाएगी, कोई उंगली नहीं उठा सकेगा, किसी को रिश्वत देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी | आज 2 करोड़ के turnover पर आपको presumptive tax में 6% यानि सिर्फ 12 लाख रुपये के ऊपर tax भरना पड़ेगा, फिर income कितनी भी हो, कोई आपको हिसाब किताब रखने की ज़रूरत नहीं | 2 करोड़ sale हो तो आपकी income tax 12 लाख से ज्यादा tax assess कर ही नहीं सकता, अगर आपने 2 करोड़ digital या bank से किया है | और 12 लाख में आज housing loan पर आपको exemption मिल जाता है, 80G कोई donation दो exemption मिल जाता है, invest करो तो, PPF में डालो तो exemption मिल जाता है, वह सब डालो तो मात्र 50-60,000 रुपये सालाना tax आएगा, मात्र 50-60,000 रुपये | अब 2 करोड़ की इनकम पर अगर 50-60,000 रुपये में अपना टैक्स से चलता हो तो चोरी करने की ज़रूरत क्या है |
तो हमने पूरी हम कोशिश कर रहे हैं कि व्यवस्था को सुधारें, व्यवस्था ईमानदार बनें जिससे सुविधाएं अधिक से अधिक जनता तक पहुँच पाएँ, गरीबों के जीवन में उद्धार हो | एक व्यापारी ने मुझे एक जगह पूछा कि हम tax क्यों भरें, हमें क्या incentive है? मैं उस जवाब से अपनी बात को विराम करूँगा, मैं इस दफ्तर में पहले भी आया हूँ इस कार्यालय में और वास्तव में मेरा पुराना नाता है यहाँ पर तो मुझे पूरा विश्वास है यह एक सीट है जो हम ज़रूर हार नहीं सकते, 100% जीतेंगे | मैंने उस मेरे व्यापारी भाई को कहा कि आप भी कभी न कभी मूल कोई गाँव से आये होंगे, उस गाँव के उस गरीब के झोंपड़े में जा के एक बार चक्कर लगाके आओ जिसको 70 साल बाद आजतक बिजली भी नहीं मिली है | उसके बच्चे की पीड़ा सोचो कि वह कैसे पढ के आपके बच्चे के साथ compete कर सकेगा कभी आगे जाके life में, और उसके घर में अगर बिजली पहुंचती है, उसके घर में LPG cylinder पहुंचे जिसमें बहन मिनाक्षी की तरह उस माता को धुंआ न लेना पड़े | आपके यहाँ तो LPG आती होगी, उस गरीब के घर पर LPG क्यों ना पहुंचे? उसको क्या 400 cigarette का धुंआ ही अन्दर लेना पड़ेगा रोज़ लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाके अपने जीवन को, अपने फेफड़ों को ख़राब करने की उसकी जीवन रहेगी |
बस उसके घर में थोडा उजाला आए और थोडा उज्ज्वला पहुंचे, मैं समझता हूँ उससे बड़ा incentive हम मैं से किसी को नहीं चाहिए अपना tax ईमानदारी से भरने का | और ऊपर से व्यवस्था सुधर रही है, आज केंद्र सरकार में आपने कोई भी गलत काम का सुना है, किसी ने भी? किसी को ज़रूरत पड़ी है हमें, मुझे, गडकरी जी को, अरुण जेटली जी को, किसी को एक रुपये की रिश्वत देने की? ऊपर से सफाई शुरू हुई है, नीचे भी आएगी, आज उत्तर प्रदेश का जा के किसी को पूछ लो कोई बिजली के विभाग में किसी को एक रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करो, डरते हैं लेने से | और हम लोग जब रिश्वत देना बंद करेंगे तो जब देनदार ही नहीं होगा तो लेना वाला कहाँ से लेगा | दो हाथ से बजती है ना ताली | जब हम अपना छोटे मोटे फायदे के लिए रिश्वत देते हैं तब तो सामने वाला भी रिश्वत लेता है |
समझो मैंने कानून तोडा, इसका एक last example, sorry एक दे दूं | एक दिन मेरा, मैं नहीं था गाड़ी में मेरा driver था, मेरी पत्नी पीछे बैठी थी, मैं मंत्री नहीं था तभी 4-5 साल पहले पर MP था, मुंबई की घटना है | तो पुलिस वाले ने रोका, उसने signal तोडा होगा, पुलिस वाले ने रोका, पुलिस वाला आया गाडी पर उसको बोलता है कि license दो, मेरे driver ने शांत से बोला, यह MP साहब की गाड़ी है | तो पुलिस वाले ने सही पूछा उसको, बोला MP साहब ने कहा था signal तोड़ने के लिए, license निकाल | मेरी wife ने immediately fine pay किया और हमारे सब drivers को instruction है, ऐसे ही सीखते है ना नहीं तो driver वट मरते हैं |
सब drivers को instruction है पूरा, गलती करो, उसका जुर्माना भरो और आगे जाओ, कोई रिश्वत नहीं देना कोई वट नहीं मारना | तो गडकरी जी इसका एक बहुत अच्छा dialogue use करते हैं, चाय से केटली गरम, जब चाय बनती है, चाय अगर थोड़ी गरम हो तो जो kettle है उससे ज्यादा गरम होती है | तो मेरी पत्नी या मेरे को नहीं चिंता थी वह tax भरना पड़ेगा अगर हमने signal तोडा है, पर driver की शान थी कि भाई MP का driver हूँ, पता नहीं Minister हो तो क्या कर दे | पर ऐसे में ही हम सबको बदलाव लाना पड़ेगा और यह बदलाव के लिए यह सरकार काम कर रही है, मोदी जी दिन और रात काम कर रहे हैं | दिल्ली में भी, अब state government तो उनकी कैसी चल रही है आप सब देख ही रहे हो, रोज़ एक भ्रष्टाचार का आरोप, रोज़ कोई CBI case, कोई किसी को पकड़ा जाता है | कहाँ है पता नहीं वह सत्यवादी बनके आये थे सरकार चलाने और क्या असलियत निकली | लेकिन हम तो एक अच्छा काम कर रहे हैं केंद्र में, कारपोरेशन में उसी प्रकार से बहन मिनाक्षी जी करेंगी यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ और आप सबसे अपील करता हूँ भाजपा को, आपको ही सिर्फ नहीं जिताना है, आपको पूरे मुहल्ले, गली, रिश्तेदार, मित्र बन्धु, सबको जोडके, सबसे वोट डलवाना है 23 तारीख को जिससे विजय छोटी मोटी नहीं हो, राजौरी गार्डन जैसी विजय हर एक क्षेत्र में हो, आपके क्षेत्र में भी |
बहुत बहुत धन्यवाद |

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिये शालीमार बाग में आयोजित जनसभा का अभिवादन स्वीकार करते ।

S bagh

A push to India’s growing power generation capacity as CCL recorded its highest-ever coal production in FY’16-17.

The Central Coalfields Limited (CCL) on Sunday announced that it has recorded its highest-ever yearly coal production in the 2016-17 financial year.

The Ranchi-based Central PSU produced 67.04 million tonnes (MT) of coal in the previous fiscal and announced a turnover of Rs 15,000 crore. In 2015-16 fiscal, the company produced 61.32 MT of coal.

The company also achieved its best figures so far in coal off-take and over-burden removal. It removed 102.6 million cubic metres and recorded a coal off-take of 60.9 MT despite facing difficulties till the third quarter.

The Miniratna company on Sunday gave the highlights of its financial health in the 2015-16 fiscal. In 2015-16, the company’s net worth was Rs 5,973 crore and its turnover was Rs 13,659 crore. The equity capital of the company was Rs 940 crore at this time.

The company, which is upbeat after its double digit growth in a financial year for the third consecutive time, has set itself a target of producing 133.5 MT coal in the 2019-20 fiscal. It aims to produce 80 MT coal from its ongoing and new mining projects in the 2017-18 fiscal.

The coal major attributed its performance to the partial operationalisation of the 70 MT per annum (MTPA)-capacity Magadh open cast coal project, 35 MTPA-capacity Amrapali open cast coal project and three other mining projects which were held up for more than 11 years. It also aims to reduce transportation cost of coal in coming months once Piparwar-McLuskeyganj railway line is operational.

Chairman and managing director of CCL, Gopal Singh, said the company was able to successfully maintain low production cost, which is “still at par with the production cost of 2012-13 FY in absolute sense”.

The Central PSU is exploring the feasibility of taking up the Union coal ministry’s ambitious coal to liquid (CTL) project in its command areas. “The CTL requires coal of high calorific and low ash content quality – a factor which the company is still trying to work out,” Singh said.

Apart from the CTL project, the CCL is working on a project where it will tie up with the state water supply department to provide drinking and irrigation water from its abandoned mines to the human settlements in vicinity.

Source : http://energy.economictimes.indiatimes.com/news/coal/at-67-mln-tonnes-ccl-sets-new-record/58215104

Addressing Public Meeting at Tri Nagar, New Delhi

आज वास्तव में त्रि नगर आते आते ऐसे लगा जैसे कोई दुल्हनिया को दौड़ा के ले के आ रहा हो, मुझे स्कूटर पर आने का आज सौभाग्य मिला और लास्ट टाइम जब मैंने स्कूटर पर ट्रेवल किया नितिन गडकरी जी का चुनाव का अभियान चल रहा था नागपुर में और रात को 12.30-1.00 बजे वह मुझे स्कूटर में बैठा के ले के गए, खुद चलाया स्कूटर मुझे पीछे बैठाया और पूरे नागपुर हम रात को घूमे थे चुनाव में लोगों को मिलते जुलते कार्यकर्ताओं को | तो आज वास्तव में त्रि नगर में आ के वह दिन मुझे याद आ रहा था 2014 के चुनाव का और आते आते मन तो बन गया आप सबको देखके कि यह सीट तो आप जीतने वाले हैं मंजू शर्मा जी को जीता के  भेजने वाले हैं |

इस बार चुनाव में हमने बड़ा चुन चुन के युवा-युवती नए लोगों को मौका दिया, यह नयी पीढ़ी इस देश को आगे का भविष्य दिखाएगी, यह नयी पीढ़ी आगे का मार्ग तय करेगी, कैसे इस देश को भ्रष्ट्राचार मुक्त बनाना है, कैसे इस देश में सभी का जीवन और उज्जवल बने, सभी के जीवन में उजाला आए और प्रधानमंत्री मोदी जी जिस कर्मठ परिश्रम से दिन और रात एक करके, आप सबको पता है कि नहीं साधारणतः 18 घंटे रोज़, 18 घंटे उनकी दिनचर्या रहती है काम की | और वह हम सब मंत्रियों को बोलते हैं कि बेटा तुम जितना काम कर सकते हो करो, जितना करोगे उससे एक घंटा ज्यादा ही मैं करूँगा, कम नहीं करूँगा |

और आज वह प्रधानमंत्री बने हैं तो आप सबके बलबूते पर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के बलबूते पर, जनता ने जो प्यार दिया, जनता ने जो आशीर्वाद दिया मोदी जी को, जनता ने जो समर्थन दिया उससे आज प्रधानमंत्री मोदी जी इस देश में नयी विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचे यह देश और विश्व में सबसे तेज़ गति से बढती हुई अर्थव्यवस्था आज अगर भारत की बनी है तो वह उनके दिन और रात परिश्रम करने से, एक ईमानदार निर्णायक नेतृत्व देने से | और अब समय आ गया है कि दिल्ली भी इसी प्रकार से एक अच्छा शासन चुने, एक अच्छा नेतृत्व चुने, एक नया नेतृत्व, एक नेतृत्व ऐसा जिसके दिल और दिमाग में सिर्फ एक ही धड़कन हो समाज की सेवा और पूरे समाज की सेवा, कोई हम समाज को बाँटने में विश्वास नहीं रखते हैं | मैं आ रहा था तो मुझे मालूम पड़ा कि यहाँ पर कुछ लोग कह रहे हैं कि भाई हमारे समाज के लोगों को सीट नहीं दी, मैं तो आश्चर्यजनक हो गया |

अभी अभी उत्तर प्रदेश में आप सबने देखा जो नेता समाज को बांटते थे धर्म पर, जाति पर, उनकी क्या दुर्दशा हुई है, जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया उनको | और कहा कि हम एक समाज, एक देश, हम सब एक हैं कृपया करके हमको बाँटने की कोशिश मत करो | यहाँ तक कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने ट्रिपल तलाक तक का हमारे जो नीति है उसको समर्थन दिया, पूरा उत्तर प्रदेश टूट पड़ा भारतीय जनता पार्टी को जिताने में, 80% से ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में जीत के आईं भाजपा की | उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, अच्छा और देखिये किस प्रकार से अलग अलग चुनाव में जनता का समर्थन मिला चाहे वह मुंबई – देश की आर्थिक राजधानी हो, महाराष्ट्र, चाहे वह ओडिशा जहाँ सबसे ज्यादा विकास से वंचित लोग रहते हैं, चाहे वह त्रिपुरा हो जहाँ पर हम जीते नहीं लेकिन हमारा वोट का समर्थन 8 गुना बढ़ गया या वह पश्चिम बंगाल हो जहाँ पर भाजपा का नामो-निशान नहीं था 5 साल पहले जहाँ हम 30% से अधिक वोट ले पाए |

चंडीगढ़ से ले के दक्षिण तक जिधर जिधर चुनाव हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हो रही है, क्यों? क्योंकि जनता को विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार से जनता के हर वर्ग का, समाज के हर वर्ग का उत्थान करने में, एक अच्छा भविष्य देने में जुटे हुए हैं उनको विश्वास है प्रधानमंत्री मोदी जी की ईमानदारी पर, उनको विश्वास है जिस प्रकार से केंद्र में तीन वर्ष भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार चली है, इसमें तो आपको किसी को कोई शंका नहीं है | और आप देखिये अपने राज्य में एक सरकार दी, हर दिन एक नया घोटाला, हर दिन एक नया भ्रष्टाचार का कांड, क्या उस प्रकार का नेतृत्व आपको चाहिए जो आपने राज्य सरकार में बिठाया है?

अब देखिए राजौरी गार्डन ने तो अपना फैसला सुना दिया, ज़मानत तक ज़ब्त हो गयी उनकी | ढाई साल पहले सरकार दी थी आपने, ढाई साल में जनता इतना निराश हुई कि ज़मानत तक ज़ब्त हो गयी | और एक एक कार्यक्रम फिर चाहे वह उज्ज्वला का कार्यक्रम हो, कैसे संभव हुआ? आप सबकी जब जनशक्ति लगी तब संभव हुआ | मुझे पूरा विश्वास है आप में से कई लोगों ने Give it Up में अपनी LPG की subsidy छोड़ी होगी, आपको याद है वह ज़माना जब पूरे दिन TV पर यह चलता रहता था – 6 cylinder मिलेंगे, 8 मिलेंगे, 9 मिलेंगे, 12 मिलेंगे, सरकार इसी में लिप्त रहती थी कितने cylinder देना कितने नहीं देना | मोदी जी ने क्या कहा? सबको पूरे cylinder मिलेंगे, परंतु जो लोग सक्षम है जिनको आज ज़रूरत नहीं है, वह अपना अगर cylinder छोडें तो शायद एक गरीब माँ, गरीब बहन के आंसू पोंछ पाएंगे जिसके घर में इतने वर्षों में आजतक LPG नहीं पहुंचा | जब वह गरीब माँ चूल्हा जलाती है लकड़ी या कोयले पर तो कहते हैं 400 cigarette जितना धुआं उनके शरीर में एक दिन में जाता है, 400 cigarette जितना | उस गरीब माँ की, उस गरीब बेटी की पीड़ा समझिए जिसको आज़ादी के 70 वर्ष बाद भी घर में 2 light नहीं है क्योंकि बिजली नहीं पहुंची है, 70 वर्ष आज़ादी के हो गए हैं |

क्या हम सबके समाज का दायित्व नहीं बनता है कि हम भी उस गरीब झोंपड़ी में बिजली पहुंचाएं, पानी पहुंचाएं? और जब मोदी जी ने आवाहन किया तो लाखों की संख्या में परिवारों ने अपनी LPG subsidy छोड़ दी, एक करोड़ से अधिक परिवार स्वयं हो के, मेहनत करके, Internet पर जाके या LPG की दुकान में जाके, form लेके उन्होंने कहा मैं स्वयं से अपनी LPG subsidy छोड़ना चाहता हूँ | और आप सबके समर्थन, आप सबके आशीर्वाद से उस बचाए हुए पैसे से आज 5 करोड़ गरीबों के घर में LPG के connection मुफ्त में दिया जा रहा है |

गलत गलत आश्वासन, गलत गलत भ्रम तो बहुत फैलाए जा रहे हैं कुछ दलों द्वारा लेकिन काम किसने ईमानदारी से किया उसपर आप विचार करिए | जन धन योजना से 28 करोड़ गरीबों को banking व्यवस्था से जोड़ने का काम किसने किया? 18,000 गावों, और मानिए यह सबसे कठिन गांव  थे, आखिर 70 वर्ष लग गए ना, इनको बिजली पहुँचाने में 70 वर्ष क्यों लगे? कोई पहाड़ की चोटी पर है, कोई घने जंगलों में है और कभी कोई मेरा website या मेरा twitter देखेगा तो उसमें आपको चित्र दिखेंगे असम में कुछ जगहों पर सड़क ही नहीं है गाँव तक, वह अपने कंधे पर उठाके अधिकारियों से हम transformer और cable और pole भेज रहे हैं नदियों को भी वह पार कर रहे हैं, कमर पर सामान उठाके नदियों को पार करके एक एक गाँव तक बिजली पहुँच रही है | 13,250 गावों तक बिजली गत डेढ़ वर्ष में पहुँच चुकी है, 13,500 गावों में, बाकी जो 4000 कुछ रह गए हैं 6-8 महीने में उन सब गावों तक पहुँच जाएगी |

क्या उस गरीब जो गाँव में रहता है, उसके बच्चे का अधिकार नहीं है कि वह भी पढ़ लिखके बड़ा बन सके, आईएएस ऑफिसर बन सके? हम सब अपने अंतर्ग्रह में देखें, हम सब कभी न कभी कोई गाँव से आये हैं, हमको मौका मिल गया, हमारे घर में रोशनी आ गयी, लाइट आ गयी तो हमारे बच्चे पढ़ लिखके बड़े हुए, अच्छी सुविधाओं से हमें लाभ मिला, हमारे घर में कुछ इलाकों में piped gas है, कुछ में LPG है | क्या उस गाँव वाले का बच्चे का अधिकार नहीं है कि उसके घर में भी बिजली हो? क्या झोपड़पट्टी में रहने वाले का अधिकार नहीं है कि उसके सर पर एक अच्छा छत हो, उसके घर में भी शौचालय की व्यवस्था हो?

प्रधानमंत्री मोदी जी संकल्पित हैं और एक एक कार्यक्रम से सुनिश्चित करते जा रहे हैं कैसे समाज के हर वर्ग को, गरीब से गरीब तबके को और व्यापारी को और महिलाओं को और युवा-युवतियों को, फिर चाहे वह आदिवासी हो, चाहे समाज के शोषित वंचित पीड़ित समाज से आये हों, हर वर्ग को इस विकास की प्रवाह में एक जुड़ने का मौका मिले | और इस काम में हम सबकी जनभागीदारी से काम करना है, आखिर यह Give it up आपने स्वयं हो के छोड़ा ना LPG connection? जब हम लोगों को आवाहन करते हैं कि बिजली की चोरी मत करो, ईमानदार व्यवस्था से जुडो तो वह क्यों करते हैं? क्योंकि बिजली की चोरी तो शायद 4-6 लोगों को करनी पड़ती है और मेरा तो मानना है अधिकांश उसमें जबरन करनी पड़ती है, उनको कोई और मौका नहीं मिलता है इसलिए उनको शायद करनी पड़ती है | शायद कोई लाइनमैन तंग करता है, कोई अफसर तंग करता हो |

तो हमने क्या किया, सबको मौका दिया, कि आप ईमानदार व्यवस्था से जुड़ो, जब सभी ईमानदार व्यवस्था से जुड़ जाएँगे तो बिजली के दर भी कम हो पाएंगे, सबको सामान्य चौबीस घंटे बिजली मिल पाएगी | आखिर जब चोरी होती है तो नुकसान किसको होता है? और आपको जानके ख़ुशी होगी मान्य योगी आदित्यनाथ जी की सरकार को तो एक ही महीना हुआ है | एक महीने में उन्होंने काम शुरू कर दिया है, जिस जिस के यहाँ पर बिजली पहुंची नहीं है, शत-प्रतिशत घरों तक बिजली पहुँचाने का काम शुरू हो चुका है उत्तर प्रदेश में हर घर को बिजली पहुंचेगी | अगर किसी का कोई पुराना बकाया रहा तो उसको कह दिया है कि कोई ब्याज नहीं लगेगा, कोई surcharge नहीं, आप किश्तों में अपना बिजली का बिल भर देना, कोई आपको harass नहीं करेगा | अधिकारियों को सख्त निर्देश चले गए हैं, एक रुपया भ्रष्टाचार अगर किसी ने किया उसको सीधा कटघरे में डाला जाएगा, जेल में डाला जाएगा |

और एक एक चीज़ की गहराई से जब जानकारियां निकालीं तो मालूम पड़ा कि linesman सबसे ज्यादा तंग करते हैं तो निर्देश दे दिया अगर कोई transformer जलेगा, किधर बिजली जाएगी, 48 घंटे में अफसर की ज़िम्मेदारी है वह वहां transformer बदले और बिजली को सुनिश्चित करे | पहले गरीबों के घर में बिजली देने के लिए मुफ्त में व्यवस्था थी, मुझे तो हैरानी हुई जब मैंने आंकड़े देखे कि उत्तर प्रदेश में 50-55 लाख गरीबों के घर में मुफ्त बिजली देने का प्रावधान और पैसा आवंटित किया था केंद्र सरकार ने लेकिन पिछली सरकार शायद देना ही नहीं चाहती थी | कुछ ऐसे interest थे कि कटियाबाज़ से बिजली दो और बिजली का पैसा जेब में डालो, सरकारी बिजली देने से तो सरकार को पैसा मिलेगा | हमने उस सब को बंद कर दिया है, सब लोगों को कहा है आप अपना ईमानदार कनेक्शन लो, एक रुपये का खर्चा नहीं करना पड़ेगा, मुफ्त में, हर गरीब को मुफ्त में कनेक्शन मिल जाएगा | फिर पता चला कि अगर हम गरीब नहीं है और हमें बिजली चाहिए तो linesman अनाप-शनाप कभी 50,000 मांग रहा है, कभी 25,000 मांग रहा है | उद्योग वाले कहते हैं हमें यूपी में जा के उद्योग नहीं करना है, बहुत भ्रष्टाचार है बिजली का कनेक्शन भी सालों नहीं मिलता है | हमने कह दिया है कि 7 दिन में बिजली का कनेक्शन जो मांगे उसको देना पड़ेगा, 7 दिन में, नहीं देगा तो अधिकारी जवाबदार होगा |

और पहले क्या था, कि आपके घर में नए घर में आप गए हो, बिजली का कनेक्शन चाहिए तो आपको एक बिल दे देगा 40,000 के line charges लगाके, सब ख़त्म कर दिया है | हमने कहा है जो बिजली मांगे, बिना एक रुपये लिए उसको बिजली दी जाएगी और जो गरीब है उसका तो वैसे ही मुफ्त है, जो अमीर भी है उसको कह दिया है कि वह किश्तों में एक सुनिश्चित अमाउंट देना पड़ेगा, अनाप शनाप कोई linesman नहीं तय करेगा कितना देना है | अगर हर घर का एक समझो तय हुआ 5000 रुपये तो 5000 रुपये किश्तों में दे के आपको चिंता नहीं करनी है, बिजली तो आज ही ले लो आप | तो मैं कहने का तात्पर्य यह है अब आपको कारपोरेशन में मौका मिला है, जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और देश भर की अन्य local bodies ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दी है, पूरा समर्थन समाज का हुआ है | समाज के हर वर्ग ने समर्थन दिया है और मुझे पूरा विश्वास है जिस उत्साह से त्रि नगर के कार्यकर्ता इस काम में जुटे हैं आप में से हर एक व्यक्ति मेरी बहन मंजू शर्मा जी को 23 तारीख को भारी से भारी मतों से जीता के भेजेंगे |

और यह सबका सामूहिक परिश्रम और सामूहिक ज़िम्मेदारी रहेगी, हम खुद 10 बजे वोट करने जाएँ और दिन भर में हमारे मोबाइल में जितने लोगों के नंबर हैं सबको फ़ोन करके, सबको कमल के निशान पर बटन दबाने के लिए प्रोत्साहित करें, प्रेरित करें | और 23 तारीख को एक भी वोट चूके ना, हम सबके दोस्त, रिश्तेदार, मुहल्ले के लोग, काम करने वाले साथ में लोग, सब लोग वोट डालने जाएँ और भारतीय जनता पार्टी को जैसे देश ने ऐतिहासिक विजय दी, दिल्ली कारपोरेशन में भी ऐसी ऐतिहासिक विजय मिलेगी | और बहन मंजू जी आपकी सेवा कर पाएं यह मौका आप इनको ज़रूर दीजिएगा |

बहुत बहुत धन्यवाद |

 

Power Purchase Agreement for Rewa Ultra Mega Solar Power Project signed

Union Minister of State (IC) for Power, Coal, New & Renewable Energy and Mines, Shri Piyush Goyal, presided over the signing of Power Purchase Agreements (PPA) between Delhi Metro Railways Corporation (DMRC) & Madhya Pradesh Power Management Company (MPPMC) with Rewa Ultra Mega Solar Limited, the implementing agency for the ‘world’s largest single­site solar power project’, the Rewa Ultra Mega Solar Power Project (UMSPP, 750MW) in Bhopal today. Other dignitaries present on the occasion were Union Minister for Urban Development, Housing & Urban Poverty Alleviation and Information & Broadcasting, Shri M. Venkaiah Naidu and Shri Shivraj Singh Chouhan, Chief Minister of Madhya Pradesh.

Addressing the gathering, Shri Naidu said that Madhya Pradesh is a special state having huge resource base that is being harnessed under Shri Chouhan’s leadership. Taking a huge step towards realizing Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision of 24×7 Affordable, Quality Power for All, Madhya Pradesh has successfully brought down the rate of solar power to Rs. 3.30/ unit, which is a huge revolution in its own right, Shri Naidu noted. The Minister said that seven cities in the State qualified as smart cities in the first round comprising a total of 20 cities. This has been made possible only through people’s active participation and the dynamic leadership in the State, Shri Naidu said.

In his address, Shri Chouhan said that the Madhya Pradesh government has set 3 guiding principles of its performance – equitable growth, social empowerment and sustainable development. The Chief Minister noted that a decade ago even water, electricity and roads used to be challenges in the State but now due to the dynamic development model being implemented, the year on year agricultural growth will touch 25% this year and milestones like the cheapest solar power in the country are being achieved in Rewa. Madhya Pradesh has become the leading state in renewable energy sector in India, the Chief Minister said.

Congratulating Shri Chouhan on his unrelenting efforts in the direction of achieving the unprecedented scaling up of the renewable energy sector in the State, Shri Piyush Goyal informed that the Rewa UMSPP had achieved historic results with a record low first year tariff of Rs 2.97 per unit of electricity and a levelised tariff of Rs 3.30 over the term of 25 years, in the marathon online auction, which lasted 33 hours between biggest of the Global solar companies. The Rewa UMSPP becomes the first power project to conduct interstate sale of solar power to Delhi Metro. There would be huge savings to the Delhi Metro because of per unit cost of power reducing from over Rs. 4.50 to Rs. 3.30, Shri Goyal informed.

Shri Goyal also mentioned that with Prime Minister Narendra Modi’s leadership and cooperation of all Chief Ministers of various States, in the last 3 years, renewable energy has seen a growth of over 370 %. As compared to 2,600 MW of installed solar power capacity in 2014, today in India there is a total of 12,200 MW of installed solar power capacity and the country would achieve the 20,000MW solar power capacity target 5 years ahead of schedule by the end of 2017, the Minister noted.

Shri Goyal appreciated the proactive way in which the Madhya Pradesh Government provided financial guarantees to make the Rewa PPAs viable. The Minister further informed that the Rewa PPA has been accepted by the central government as a standard model for all other state governments to emulate and achieve lowest electricity tariff rates through competitive bidding.

Listing out the factors responsible for the success of the Rewa UMSPP, Shri Goyal included partnership of all stakeholders; outcome-oriented decisive leadership; root cause analysis of causes of failure on previous bids; time-bound execution; innovative financial model like partnering with International Finance Corporation (IFC); focus on transparency and technology including green energy corridor for evacuation of solar power; assigning responsibility and fixing accountability of implementation at each step.

Other dignitaries present on the occasion were Ministers in Madhya Pradesh Government, Shri Paras Chandra Jain, Minister for Energy, New & Renewable Energy and Shri Rajendra Shukla, Minister for Mineral Resources, Commerce, Industry and Employment, Overseas Indian Affairs, along with other senior officials of the Union Ministry of Power, State Government, DMRC and IFC.

Source : http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=161084

Addressed young BJYM leaders at BJYMNEC & urged them to promote digital payments through BHIM App.

bhim

Addressing Public Meeting at Shalimar Bagh, New Delhi

सम्मानीय मंच, भाईयों और बहनों, वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस प्रकार से देश को एक बहुत ही ऊर्जावान नेतृत्व दिया है, ईमानदार नेतृत्व दिया है और जिस प्रकार से उन्होंने एक एक नीति से देश में आधारभूत सुविधाएं सुधरें, देश में एक अलग प्रकार का विकास का मॉडल उन्होंने देश के समक्ष रखा है | मैं समझता हूँ दिल्ली जिसने गत ढाई-तीन वर्षों में जिस प्रकार से विकास से वंचित रही है दिल्ली उसने असली चेहरा विरोधियों का देख लिया, असली चेहरा किस प्रकार से जो एक सत्यवादी रूप में यहाँ पर आये थे और असलियत क्या निकली यह पूरी दिल्ली ने देख लिया है, पहचान लिया है | और आज मौका है भारतीय जनता पार्टी ने कारपोरेशन के चुनाव में एक नया नेतृत्व आपके समक्ष रखा है, एक ईमानदार, कर्तव्यवान नेतृत्व जो दिल्ली में विकास की लहर जो केंद्र सरकार चाहती है पूरे देश में आये दिल्ली भी उससे लाभान्वित हो, उसके लिए यह एक मौका है, सुनहरा मौका है |

प्रधानमंत्री जी को पूरे देश ने अन्य अन्य जगाओं पर पूरा समर्थन दिया है, आशीर्वाद दिया है | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अभी अभी बनी है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तो 80% से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में आईं | और Municipal elections, local body polls देखें तो फिर चाहे मुंबई महाराष्ट्र हो, चाहे वह गुजरात के हो, चाहे वह मध्य प्रदेश में हो, ओडिशा में हो, चंडीगढ़ में हो, हर एक वर्ग ने आज नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार किया है | भाजपा को अपना वोट देके प्रधानमंत्री जी की जो प्रतिबद्धता है ईमानदार शासन की, पारदर्शिता की, जनता के प्रति लोगों को लाभ किस चीज़ से मिल सकता है वह करने की उसको बल दिया है और मैं समझता हूँ शालीमार बाग इलाके के तो बहुत जागरुक वोटर होते हैं | वह भलीभांति समझते हैं कि उनके लिए क्या सही है, क्या गलत है, क्या लाभ है, क्या हानि है | और जितना सेवा तिलक राज जी ने गत, मेरे ख्याल से 40 साल हो गए 45 साल हो गए आपको? 40 साल में जिस प्रकार से उन्होंने सेवा की है दिल्ली की, भारतीय जनता पार्टी की, आम जनता की, निस्वार्थ भावना से, दिन और रात इन्होंने बिना परिवार की कोई चिंता करे, पूर्ण समय जनता की सेवा में जिस प्रकार से यह लगे रहे हैं, तो कहाँ प्रधानमंत्री मोदी जी जैसे 18-18 घंटे रोज़ काम करते हैं, आजतक एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है, एक दिन छुट्टी नहीं ली है तीन वर्ष में |

वैसे ही तिलक राज जी का राजनीतिक प्रवाह रहा है, सामाजिक काम रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह इस पूरे इलाके में अच्छा नेतृत्व, कुशल नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ता की तरह इस इलाके के विकास में जुट जाएँगे | मैं अभी अभी आ रहा था तो मैंने एक गाड़ी देखी और एक प्रत्याशी का मैंने बोर्ड देखा और भगवा रंग में उन्होंने बोर्ड बनाके अपना कैंपेन करने की कोशिश की | और फिर मेरे कार्यकर्ता भाईयों ने बताया कि यहाँ पर जातिवाद लाने की कोशिश की जा रही है, मुझे बड़ा हैरानी हुई, बड़ा आश्चर्य हुआ | प्रधानमंत्री मोदी जी भेदभाव ख़त्म करने की कोशिश कर रहे हैं, यहाँ अभी तक जातिवाद लाने की कोशिश की जा रही है | प्रधानमंत्री मोदी जी चाह रहे हैं कि पूरे दिल्ली का विकास हो बजाए कि इसको जातियों में और धर्मों में बाँटा जाए | और आप देखिये उत्तर प्रदेश में किस प्रकार से भेदभाव की राजनीती, किस प्रकार से अलग अलग तरीके से धर्म और जाति के आधार पर विकास हो रहा था | प्रधानमंत्री मोदी जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने नारा दिया, सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का विकास, हर वर्ग का विकास, युवा-युवतियों का विकास, महिलाओं का विकास, गरीब तबके का विकास, व्यापारियों का विकास, बिना भेदभाव के, बिना पूरे प्रदेश को, बिना जनता को जाति और धर्म में बांटके, हर एक व्यक्ति का जब तक सम्पूर्ण विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता |

और जो भी लोग हमें गुमराह करने की कोशिश करें, भ्रमित करने की कोशिश करें और जातियों में और धर्म में बांटने की कोशिश करें, मैं समझता हूँ उनको तो सबसे पहले हराना होगा | और कोई हम में से कोई भी permanent positions के लिए यहाँ पर नहीं आए हैं, मुझे आज एक दायित्व मिला है, एक मौका मिला है सेवा करने का, कल कुछ और दायित्व मिलेगा मुझे वह जा के निर्वाह करना है | हम में से किसी का कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है कि हम ज़िन्दगी भर पद में बैठे रहेंगे | आखिर अगर ऐसा रहता तो क्या प्रधानमंत्री बन पाते नरेन्द्र मोदी जी, क्या अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाते ? मैं समझता हूँ यह एक पार्टी कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी हुई पार्टी है, जनता के स्नेह और प्यार से हमारा एक एक व्यक्ति जीत के आता है, कोई यह गलतफ़हमी में ना रहे कि हमारे पर्सनल व्यक्तित्व के कारण हम जीत के आते हैं | यह कार्यकर्ता का काम और मेहनत है, भारतीय जनता पार्टी की आइडियोलॉजी है, भारतीय जनता पार्टी के काम करने का ढंग है, भारतीय जनता पार्टी की ईमानदारी और भ्रष्टाचार-मुक्त विकास से प्रेरित नीतियां हैं जिसको जनता पसंद करती है और वोट करती है |

कोई यहाँ व्यक्तिवाद नहीं होता है, यहाँ ईमानदारी को सम्मान होता है, यहाँ पर जो भी व्यक्ति सेवा भाव से काम करता है उसका सम्मान होता है | और मुझे पूरा विश्वास है भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मान्य तिलक राज जी को जिताने में दिन और रात एक करेगा, 23 तारीख को पूरा शालीमार बाग और हर एक वोटर को बाहर ला के कमल के बटन पर निशान लगाने का काम हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है | हम तो सब वोट डालेंगे ही कमल को और तिलक राज जी को जिताने के लिए पर हम में से यहाँ बैठा हुआ एक एक व्यक्ति की इतनी क्षमता है कि उसके मोबाइल को अगर खोलके वह सिर्फ फ़ोन कर दे एक एक को जिसके नंबर हमारे मोबाइल में छुपे हुए हैं तो भी शालीमार बाग में सबका ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी तिलक राज जी इतनी भरी मात्रा से जीत के आएँगे |

बहनजी आप अपने फ़ोन में ही देख लीजिये कम से कम 200-250 number होंगे, अगर आपने यह 200 number पर फ़ोन लगा दिया और उनको प्रेरित किया कि एक नरेन्द्र मोदी जैसा ईमानदार प्रधानमंत्री, कर्मठ प्रधानमंत्री, विकास से प्रेरित प्रधानमंत्री, गरीबों की सेवा करना, महिलाओं का आत्मसम्मान देना, युवा-युवतियों को एक आत्मनिर्भर बनाना, कौशल विकास से जोड़ना, नए रोज़गार और स्वयं रोज़गार के अवसर देना, ऐसा नेतृत्व कहाँ से मिलेगा | और हमने तो बाकी नेताओं की असलियत देख ली है, आप नरेन्द्र मोदी बनाम किसी को भी खड़ा कर लो, किसी एक को क्या, सबको तराजू में खड़ा कर लो तो भी इतना भारी और ईमानदारी से प्रेरित, विकास से प्रेरित जो नेतृत्व भाजपा को मिला है बाकी 10 पार्टियाँ मिलके उनके बराबर नहीं आ सकती हैं |

तो अगर हम सब अपने मित्र बन्धु, अपने रिश्तेदार, हमारे किट्टी पार्टी के जितनी महिलाएं, सहेलियां हैं, उन सबको भी प्रेरित कर दें कि वह 23 तारीख तो वोट डालने जायें और एक अच्छा प्रतिनिधि चुनके लाएँ जो दिन और रात जनता की सेवा करे, जिसके दिल में सेवा के अलावा और कोई भावना न हो | और हमने इस बार चुन चुन के एक एक सीट पर ऐसे ईमानदार कार्यकर्ताओं को खड़ा किया है जिससे पूरे दिल्ली में विकास से हम अच्छा प्रगति कर पाएँ | तो मुझे पूरा विश्वास है समाज का हर वर्ग, फिर वह चाहे गरीब तबका हो, चाहे व्यापारी हो, चाहे कोई भी जाति से आने वाला व्यक्ति हो और खासतौर पर मेरा युवा-युवतियों को आवाहन है, एक अच्छा भविष्य, सुन्दर भविष्य अगर इस देश में कोई ला सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी जी ला सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी के अगर हमें काम को और बल देना है, उनके काम को और शक्ति देनी है तो हमें अच्छे पार्षद भी चुन के भेजने होंगे जो उनकी नीतियों को ज़मीन तक उतार सकें |

राज्य सरकार जिस प्रकार से विफल रही है विकास में तो हमें कारपोरेशन को और मज़बूत बनाना पड़ेगा जिससे कारपोरेशन के माध्यम से काम जनता तक पहुँच पाएगा | और मैं समझता हूँ तीन वर्ष की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यकाल को हम देखने के बाद अब कोई शक नहीं रह गया है और जिस प्रकार से पूरा देश उनको समर्थन और आशीर्वाद दे रहा है | एक भी इलेक्शन नहीं है पूरे देश में जहाँ भाजपा को अच्छा समर्थन नहीं मिला है जनता का, कारपोरेशन से ले के यूपी की असेंबली तक, हर इलेक्शन में हमने विजय पायी है | और उत्तर प्रदेश में तो जो भ्रष्टाचारी राज, जो गुंडागर्दी आ गयी थी, मुंहतोड़ जवाब दिया है जनता ने कांग्रेस को, बसपा को, समाजवादी पार्टी को | और मुझे लगता है अब समय आ गया है जैसे राजौरी गार्डन में जनता ने ज़मानत ज़ब्त करवाई आम आदमी पार्टी की, भारी मतों से जैसे राजौरी गार्डन में समर्थन दे के भाजपा को जिताया है वैसे ही अब शालीमार बाग भी मान्य तिलक राज जी को भारी मतों से जीता  के भेजेगा | मुझे शक नहीं है यह जीतेंगे पर जीत की मार्जिन भी उतनी बड़ी होनी चाहिए जितनी बड़ी आयु इन्होंने जनता की सेवा में लगाई है |

और मनोज जी ठीक कह रहे थे अगर कोई कार्यकर्ता भ्रमित हो के गलत रास्ते पर जाएगा तो उसी का नुकसान होगा, जीतेंगे तो तिलक राज जी ही | मुझे पूरा विश्वास है यहाँ की जनता कोई जात-पात पर नहीं विश्वास करती है, कोई जनता समाज को नहीं बांटेंगे और अगर कुछ नेता इसकी कोशिश करेंगे तो हमारा दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है कि हम उसका मुंहतोड़ जवाब दें | और इतनी संख्या में हम सब उतरें 23 तारीख को, अपना स्वयं का वोट तो 10 बजे के पहले डालें लेकिन हम एक एक जन इतनी क्षमता रखता है कि 100-100 vote और डलवाएं अपने रिश्तेदारों के, अपने परिवार के, अपने मित्रों के, अपने मुहल्ले के लोगों के जिससे पूरे शालीमार बाग सड़क पर उतर आये 23 तारीख को पोलिंग बूथ पर जा के कमल के निशान पर अपना बटन दबाएँ |

और देखिये कैसी पार्टियाँ हैं यह, हारने के बाद जनता का अपमान करती हैं और बोलती हैं कि EVM की वजह से हम हारे, अगर EVM में गड़बड़ थी तो क्या अमरिंदर सिंह जी मुख्यमंत्री बन सकते थे पंजाब के? अगर EVM में गड़बड़ थी तो यह खुद ही कैसे जीतके आये, उसी EVM के माध्यम से आये | तो मुझे लगता है यह इतना धोखा है जनता के साथ और इतना अपमान है जनता का जिसने भारी मतों से अपना निर्णय सुनाया उत्तर प्रदेश में, उत्तराखंड में, और पंजाब में भी सुनाया | हमने उसका सम्मान किया, जनता का निर्णय तो सर आँखों पर, तो मुझे पूरा विश्वास है आप में से हर एक व्यक्ति अपना वोट और साथ में 100 और वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलाने में दिन और रात एक करेगा | 23 तारीख को कोई चूक न रह जाये, और समाज बटना नहीं चाहिए, समाज एकजुट, सारा समाज जब हम साथ में लेके जाके विकास करेंगे तब सही मायने में देश का विकास होगा और हर युवा को अच्छा भविष्य मिलेगा |

हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास, और अब तो जनता ने भी साबित कर दिया है उनको ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों का साथ नहीं पसंद है, उनको तो प्रधानमंत्री मोदी जी का साथ पसंद है | तो मैं यह विश्वास से यहाँ से जाऊं कि शालीमार बाग़ में हर एक जन बिना बटे, बिना जात-पात पर बटे, बिना धर्म पर बटे, पूरा समाज, पूरा शालीमारबाग़ भाजपा को समर्थन देगा, तिलक राज जी को भारी मतों से जीता  के लाएगा और प्रधानमंत्री मोदी जी के जो मेहनत है, अथक परिश्रम है इस देश को एक अच्छा सुन्दर भविष्य देने का, उसमें हम भी अपना योगदान देंगे, हम भी उसमें अपनी आहुति देंगे कैसे प्रधानमंत्री मोदी जी और अच्छा काम कर सकें, और जनता तक उनके सेवा कार्य पहुँच सकें |

बहुत बहुत धन्यवाद और आप सबको बहुत बहुत शुभकामनाएँ | अभी अभी हम सबने मनोज जी की बातें भी सुनीं, मनोज जी ने एक बहुत अच्छा निर्देश दिया है हर एक पार्टी के कार्यकर्ता को और चेतावनी भी दी है कि कोई भी भ्रमित न हो, कोई गलत रास्ते पर न जाये | मैं तो अभी भी समझता हूँ अगर किसी ने गलती की, कोई गलत रास्ते पर गया, अभी भी लौट आये, हमारा दिल बहुत बड़ा है, हम कोई किसी प्रकार का किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते | तो अगर कोई कार्यकर्ता गलती से भ्रमित भी हो गया उसको अपना लीजिये वापिस आप और साथ में पूरे समाज को साथ ले के सबका साथ, सबका विकास, इस नारे को हम अपना के तेज़ गति से दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को 250 से अधिक सीटें जीतनी है मनोज जी बोलके गए हैं | उसमें तिलक राज जी की सीट अव्वल दर्जे पर होनी चाहिए |

बहुत बहुत धन्यवाद |

 

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिये त्रिनगर क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते

trinagar

Delhi

Vanijya Bhawan, 16, Akbar Rd, New Delhi - 110001

Mumbai

Lok Kalyan Karyalay - 56, Balasinor Society, SV Road, Opp Fire Brigade, Kandivali West, Mumbai, Maharashtra, 400067

022-35415953