Met Ms. Claudia Sanhueza, Treasury Undersecretary, Ministry of Foreign Affairs, Chile. Reviewed the progress of negotiations towards advancing the India–Chile Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA). 🇮🇳🇨🇱

Held a productive meeting with EU Trade and Economic Security Commissioner, Mr. Maroš Šefčovič . We discussed the progress on the India-EU FTA and explored ways to resolve the issues to further advance the negotiations. Looking forward to continued cooperation towards a mutually beneficial India-EU FTA. 🇮🇳🇪🇺

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी बहनों और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक स्वतंत्रता देने के जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, महायुती की महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें और गति दी है। इसी कड़ी में आज मागाठाणे विधानसभा से आमदार भाई प्रकाश सुर्वे जी के साथ क्षेत्र की लाभार्थी माताओं और बहनों को सिलाई मशीन, मसाला कुटाई मशीन, आटा पीसने की मशीन सहित विभिन्न उपकरणों का वितरण किया।

राष्ट्र संत डॉ. धैर्य वल्लभ महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तर मुंबई के विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारे संत-महात्मा देश की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और परंपरा के अभिन्न अंग हैं, जो समाज को सद्भाव, सेवा और नैतिकता का मार्ग दिखाते हैं।

आज बोरीवली में जन संवाद कार्यक्रम में हमारे उत्तर मुंबई के परिवारजनों से मिलकर उनकी समस्याएँ, आवश्यकताएँ और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं को विस्तार से सुना तथा उनके स्थायी समाधान हेतु आश्वासन दिया। उत्तर मुम्बईवासियों की सक्रिय सहभागिता हमारे लिए निरंतर प्रेरणा है, और इसी विश्वास के साथ हम क्षेत्र के तीव्र व प्रभावी समाधान-आधारित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आज ऑटो रिक्शा चालकों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान उनकी आवश्यकताओं और जीवन स्तर को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। उनके परिवार, विशेषकर बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए उन्हें कांदिवली में चल रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी चर्चा हुई, ताकि नए अवसरों के साथ उनका जीवन अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके। ऑटो चालकों का कठिन परिश्रम हमारी शहर व्यवस्था की रीढ़ है, उनके कल्याण और उन्नति के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। 📍उत्तर मुंबई

कांदिवली स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महानगरपालिका सर्वसाधारण अस्पताल (शताब्दी अस्पताल) का आज निरीक्षण कर वहाँ की सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और चल रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। मरीजों को बेहतर, त्वरित और सहज स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

जन संवाद से ही जन विकास। आज मालाड पश्चिम में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनकी आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को उसके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन-भागीदारी ही सुशासन की सबसे मजबूत नींव है। उत्तर मुंबईवासियों के सुझाव, सहयोग और विश्वास के बल पर हम उत्तम मुंबई के निर्माण के लिए सतत् प्रयासरत हैं।

Minister Piyush Goyal addressed the Annual Convocation of Amity University, Noida. He congratulated the graduating students & underscored the pivotal role of India’s youth in shaping the nation’s growth story. While encouraging them to excel in whichever career paths they choose, he also urged them to actively contribute to the Viksit Bharat 2047 journey.

Delhi

Vanijya Bhawan, 16, Akbar Rd, New Delhi - 110001

Mumbai

Lok Kalyan Karyalay - 56, Balasinor Society, SV Road, Opp Fire Brigade, Kandivali West, Mumbai, Maharashtra, 400067