श्री गोरक्ष नाथाय नमः 🙏 अलवर के प्रवास के दौरान बाबा श्री धोंकलनाथ योगाश्रम में समय बिताने का अवसर मिला।
वीरो की भूमि राजस्थान में आज बहन पूनम महाजन जी एवं सांसद महंत बालकनाथ जी के साथ जनसभा को संबोधित किया। इस अद्भुत स्नेह एवं समर्थन के लिए कालूका ग्राम की जनता और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार!
आज राजस्थान की इस पावन भूमि पर वीरों और वीरांगनाओं की शौर्यगाथा से सिंचित होकर, मैं अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
आज अलवर में “संयुक्त मोर्चा सम्मेलन” में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति राजस्थान की जनता के विश्वास और समर्थन को साफ देखा जा सकता है। कांग्रेस के जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से परेशान राजस्थान की जनता ने भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है!
अलवर में ESIC Medical College & Hospital के छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया।
आज राजस्थान प्रवास के दूसरे दिन युवा साथियों से संवाद किया और इस अवसर पर http://alwarbjp.org वेबसाइट का शुभारम्भ किया। भारतीय युवा तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में अग्रणी हैं और अद्भुत सफलता प्राप्त कर रहे हैं। आप सबकी युवा सोच व अथाह परिश्रम करने की क्षमता विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिश्रम से प्रसिद्धि पाने वाले राजस्थान केसरी भीम पहलवान जी से मिलकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मेरा विश्वास है कि आप एक दिन पूरे विश्व में भारत का परचम लहराएंगे।
व्यापारी वर्ग हमारे देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज अलवर में व्यापारी सम्मलेन में उपस्थित सभी लोग, अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित हैं।
आज अलवर प्रवास के दौरान संगठन को समर्पित महिला व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ९ वर्ष में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे लेकर सभी में भारी उत्साह है।